Skip to content
Saturday, 28 November 2026|India
28 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया•बारामूला में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मदुरै में CRPF ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा संभाली, दीपाथून पर दीया जलाने की अनुमति•परिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखा•इंडिया गठबंधन की आज की बैठक में परिसीमन बिल पर रणनीति तय होगीदिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया•बारामूला में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मदुरै में CRPF ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा संभाली, दीपाथून पर दीया जलाने की अनुमति•परिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखा•इंडिया गठबंधन की आज की बैठक में परिसीमन बिल पर रणनीति तय होगी
विज्ञापन
Home » 18 से 44 वर्ष की उम्र वालों का 26 केन्द्रों पर टीकाकरण
Breaking News

18 से 44 वर्ष की उम्र वालों का 26 केन्द्रों पर टीकाकरण

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 10 May 2021• अपडेट 10 May 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़, 10 मई 2021 ।   जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए सोमवार को 18 से 44 वर्ष…

अलीगढ़, 10 मई 2021 ।

 

जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए सोमवार को 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की गई । कोल- विधायक अनिल पारसर, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ अनुपम भास्कर, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राना परवीन की अध्यक्षता में नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेगम बाग पर टीकाकरण का उद्घाटन किया गया ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी.पी सिंह कल्याणी ने बताया – राज्य सरकार के निर्देशानुसार 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की गई । सीएमओ ने जिले के 18 से 44 वर्ष के युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं ।

 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया जिले में 26 केंद्रों में टीकाकरण का आयोजन किया गया । जिसके सापेक्ष 3300 युवाओं का लक्ष्य निर्धारित रखा गया है जिले में 18 से 44 वर्ष से अधिक 2882 युवाओं और नागरिकों को कोरोना की टीका लगाया गया । उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2052 लोगों को भी कोविड की डोज दी गई । उन्होंने कहा कि 22 केंद्रों के 24 सत्रों में लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया ।

 

डॉ दुर्गेश कुमार ने कहा- जिले में सोमवार से चौथे चरण का टीकाकरण शुरू किया गया है । पहले चरण में हेल्थ वर्कर, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई । वहीं तीसरे चरण में बुजुर्ग और 45 वर्ष से अधिक बीमार लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी । इसके साथ ही चौथे चरण में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को शामिल किया गया है । चौथे चरण के टीकाकरण को लेकर युवा वर्ग में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है ।

 

डीआईओ ने बताया 18 से ऊपर वालों के लिए टीकाकरण के लिए विशेष बूथ बनाए गए हैं । यह बूथ पहले से बने बूथों से बिल्कुल अलग है, ‌जहां युवाओं और नागरिकों को 2882 वैक्सीन की डोज दी गई । इस बूथ को सरकार द्वारा जीसीवीसी यानी गवर्नमेंट कोविड वैक्सीन सेंटर का नाम दिया गया है ।

 

युवाओं में टीके को लेकर उत्साह:

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण को लेकर उत्साह देखने को मिला, टीकाकरण के एक दिन पहले ही 30 मिनट में एक सप्ताह तक के स्टॉल बुक हो गए हैं ‌। उन्होंने बताया कि अधिकतर युवाओं ने कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप के माध्यम से टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है ।

 

पंजीकरण अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं लगेगा टीका:

18 से 44 वर्ष के युवाओं एवं नागरिकों को टीकाकरण हेतु अपना पंजीकरण करवाना बेहद जरूरी है ‌। बिना पंजीकरण के टीकाकरण नहीं हो पाएगा । पंजीकरण हेतु गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से अपने स्मार्टफोन पर कोविन एप्लीकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल करें ।

 

18 से 44 वर्ष के युवाओं एवं नागरिकों को इन केंद्रों पर किया गया टीकाकरण:

जिले के देहात क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकराबाद, विजयगढ़, अतरौली, बिजौली, चंडौस, छर्रा, गंगीरी, गोंडा, गभाना, हरदुआगंज, जलाली, इगलास, बिसवां, जवां, लोधा, मडराक, टप्पल, खैर एवं शहरी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर, शाह जमाल, भुजपुरा, घंटर चौक, बेगम बाग, मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, डीडीयू एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *