Skip to content
Thursday, 15 October 2026|India
15 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरीमुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी
विज्ञापन
Home » सोशल डिस्टेसिंग के अनुपालन के दृष्टिगत मण्डी स्थल में फुटकर खरीददारों का प्रवेश वर्जित-जिलाधिकारी
भारत

सोशल डिस्टेसिंग के अनुपालन के दृष्टिगत मण्डी स्थल में फुटकर खरीददारों का प्रवेश वर्जित-जिलाधिकारी

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 26 Apr 2020• अपडेट 26 Apr 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
प्रतापगढ़ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देर रात महुली मण्डी स्थल का किया निरीक्षण सोशल डिस्टेसिंग के अनुपालन के दृष्टिगत मण्डी स्थल में फुटकर…

प्रतापगढ़ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देर रात महुली मण्डी स्थल का किया निरीक्षण

सोशल डिस्टेसिंग के अनुपालन के दृष्टिगत मण्डी स्थल में फुटकर खरीददारों का प्रवेश वर्जित-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कल देर रात महुली मण्डी स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मण्डी परिसर में सोशल डिस्टेसिंग के अनुपालन न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा मण्डी सचिव को निर्देश दिया कि मण्डी स्थल में फुटकर खरीददारों को प्रवेश न दिया जाये जिसके कारण अनावश्यक भीड़ लगी रहती है और सोशल डिस्टेसिंग के अनुपालन में बाधा पड़ती है। जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव के अनुरोध पर प्रातः 5 बजे से प्रातः 8.30 बजे तक मण्डी खोलने का निर्देश दिया। उन्होने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि मण्डी स्थल में यह सुनिश्चित करें कि थोक विक्रेता ही मण्डी स्थल पर आये या जो लोग यहां से क्रय कर ठेला या अन्य माध्यम से शहर में सब्जी या फल बेचते हो उन्हें ही मण्डी परिसर में प्रवेश करने दिया जाये। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिये यह आवश्यक है कि भीड़ कम हो तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये 2 गज की दूरी बनाये रखी जाये, इसके लिये सभी अढ़तिया अपनी दुकान के सामने सर्किल बनाये जिसमें खड़े होकर ही खरीददार सब्जी या फल खरीद सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार भी उपस्थित रहे।
——————
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *