Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » शिव बाबा कॉवड़ सेवा समिति के 19 वें विशाल कावड़ शिविर का हुआ शुभारम्भ
Breaking News

शिव बाबा कॉवड़ सेवा समिति के 19 वें विशाल कावड़ शिविर का हुआ शुभारम्भ

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 25 Jul 2024• अपडेट 25 Jul 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
शिव बाबा कॉवड़ सेवा समिति के 19 वें विशाल कावड़ शिविर का हुआ शुभारम्भ – कावड़ शिविर में भोलों को अच्छी से अच्छी सेवा…

शिव बाबा कॉवड़ सेवा समिति के 19 वें विशाल कावड़ शिविर का हुआ शुभारम्भ

– कावड़ शिविर में भोलों को अच्छी से अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए समिति ने पूरी व्यवस्था कर ली है – कृष्ण दहिया

– 101 किलो जल के साथ पहुॅंचे राहुल नाम के भोले का शिविर में पहुॅंचने पर हुआ भव्य स्वागत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
शिव बाबा कॉवड़ सेवा समिति स्वतन्त्र नगर नरेला दिल्ली ने जनपद बागपत में अपने 19 वें विशाल कावड़ शिविर का शुभारम्भ कर दिया। शिविर का शुभारम्भ हवन-पूजन के साथ हुआ। हवन कुंड़ में लोगों ने कावड़ियों की निर्विध्न यात्रा के पूर्ण होने और समस्त विश्व के कल्याण के लिए आहूति डाली। शिव बाबा कावड़ सेवा समिति स्वतन्त्र नगर नरेला दिल्ली द्वारा लगाये गये 19 वे विशाल कावड़ शिविर में भोलों का आना प्रारम्भ हो गया है। स्वतंत्र नगर नरेला दिल्ली के रहने वाले राहुल नाम के भोले के 101 किलो जल के साथ शिविर में पहुॅंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। राहुल ने बताया कि जल का वजन 101 किलो है और पूरी कावड़ का वजन 120 किलो है। बताया कि 6 जुलाई की शाम को 6 बजकर 6 मिनट पर वह और उसके दो साथी सोनू और बब्लू हर की पौड़ी से गंगा जल लेकर चले है। बब्लू 61 किलो और सोनू 21 किलो गंगा जल के साथ चल रहा है। बताया कि भगवान शिव की कृपा से यात्रा में कोई कष्ट नही हुआ। शिव बाबा कावड़ सेवा समिति की और से कृष्ण दहिया ने बताया कि शिविर में भोलों को अच्छी से अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए समिति ने पूरी व्यवस्था कर ली है। शिविर इस बार गुफा वाले बाबा मन्दिर से बड़ौत की तरफ जाने वाली सड़क पर लगभग आधा किलोमीटर दूरी पर लघवाड़ी मोड़ के निकट लगाया गया है। इस अवसर पर राजसिंह राणा, जय नारायण पंड़ित, महावीर दहिया, सागर गर्ग, रामप्रसाद, राकेश, जगबीर दहिया, हरीश पंड़ित, कर्मवीर मलिक, देवेन्द्र, उमेद चौहान, डॉ नरेन्द्र, प्रमोद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *