Skip to content
Wednesday, 28 October 2026|India
28 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
पैरा-एथलीट नीरज यादव की संदिग्ध मौत, महिला दोस्त के कनेक्शन से नई जानकारी•मैड्रिड के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर से कम से कम 30 मौतें•सारण के भैंसमारा में ट्रक‑टेंपो टक्कर से 9 महीने की बच्ची सहित 4 की मौत•पैरा एथलीट नीरज यादव की आत्महत्या: 42 साल के तीन बार एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट का दुखद अंत•संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस का भीषण हादसा, 150 सवार, 20 से अधिक घायल•बेंगलुरु में DRDO के वरिष्ठ वैज्ञानिक शरद कटियार की दुखद मौत, पिता की असहाय कोशिश•चक्रवात ‘अर्नब’ का महासंकट: लैंडफॉल से पहले समुद्र का पानी गांव में घुसा, अलर्ट जारी•बीजेपी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च आज दिल्ली में शुरूपैरा-एथलीट नीरज यादव की संदिग्ध मौत, महिला दोस्त के कनेक्शन से नई जानकारी•मैड्रिड के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर से कम से कम 30 मौतें•सारण के भैंसमारा में ट्रक‑टेंपो टक्कर से 9 महीने की बच्ची सहित 4 की मौत•पैरा एथलीट नीरज यादव की आत्महत्या: 42 साल के तीन बार एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट का दुखद अंत•संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस का भीषण हादसा, 150 सवार, 20 से अधिक घायल•बेंगलुरु में DRDO के वरिष्ठ वैज्ञानिक शरद कटियार की दुखद मौत, पिता की असहाय कोशिश•चक्रवात ‘अर्नब’ का महासंकट: लैंडफॉल से पहले समुद्र का पानी गांव में घुसा, अलर्ट जारी•बीजेपी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च आज दिल्ली में शुरू
विज्ञापन
Home » वार्ड 52 की विकास यात्रा में झलका जनता का दर्द, कांग्रेस का जनप्रतिनिधि चुन कर रही डगा महसूस
Breaking News

वार्ड 52 की विकास यात्रा में झलका जनता का दर्द, कांग्रेस का जनप्रतिनिधि चुन कर रही डगा महसूस

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 23 Feb 2023• अपडेट 23 Feb 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
वार्ड 52 की विकास यात्रा में झलका जनता का दर्द, कांग्रेस का जनप्रतिनिधि चुन कर रही डगा महसूस ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी विकास का…

वार्ड 52 की विकास यात्रा में झलका जनता का दर्द, कांग्रेस का जनप्रतिनिधि चुन कर रही डगा महसूस

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय है। केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन व राज्य सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज जी के मिशन से हर गांव-शहर में विकास की लहर दौड़ रही है। यह बात ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड 52 में बुधवार को विकास यात्रा के दौरान ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहीं। विकास यात्रा वार्ड 52 की गुडा की पुलिया से प्रारंभ होकर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों से निकलती हुई नादरिया माता मंदिर पर संपन्न हुई।

सभापति मनोज तोमर ने कहा विकास यात्रा के द्वारा मैंने वार्ड में देखा इस क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के पार्षद, विधायक व महापौर को चुना। लेकिन वह अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले विकास कार्य कराने में भी अक्षम साबित हो रहे हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में सड़क, पानी, सीवर, स्वच्छता नदारद है। इसीलिए भविष्य में जब भी चुनाव हो आप क्षेत्र की जनता सोच समझकर मतदान करें। कौन हमारे क्षेत्र का विकास कर सकता है ? कौन हमें लाभ दिलवा सकता है ?

वार्ड जनप्रतिनिधि शुभम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा विकास यात्रा के द्वारा पहली बार ऐसा हो रहा है कि जनता जनप्रतिनिधि व अधिकारी के द्वारा नहीं बल्कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता के द्वार पहुंच रहे हैं और केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से लाभांवित हितग्राहियों का सम्मान कर रहे हैं। और किसी वजह से पात्र हितग्राही लाभ से वंचित रह गये है तो उन्हें मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्देशित कर मौके पर ही समस्या का निदान करा रहे है।

आपके लिए संबंधित खबरें

श्री चौधरी ने कहा यात्रा के दौरान मुझे वार्ड वासियों का दर्द झलकतें हुए दिखा। वह कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को चुनकर ठगा महसूस कर रहे थे। अधिकतर वार्डवासी कहते नजर आए कांग्रेश का पार्षद, विधायक व महापौर चुनकर हमने बहुत बड़ी गलती कर दी। हमारे वार्ड का विकास थम सा गया है। इन कांग्रेसियों ने डेला भर का भी विकास कार्य हमारे क्षेत्र में नहीं कराया है। क्षेत्र में समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। और एक आप भाजपा के जनप्रतिनिधि हैं जो हमारे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार से लेकर विभिन्न प्रकार की जनहितैषी योजनाओं से हमें लाभान्वित कर रहे हैं। भविष्य में हम किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और भाजपा को ही जिताएंगे। क्योंकि भाजपा ही विकास करती है। यह हम अच्छे से समझ गए हैं।

यात्रा के समापन अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित लाडली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, मजदूरी कार्ड, नामांतरण, राशन परची सहित अन्य शासन की योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया।

यात्रा में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, सभापति मनोज तोमर, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष राठौर, दक्षिण विधानसभा यात्रा प्रभारी विवेक जोशी, वार्ड 52के भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहे, यात्रा प्रभारी अनिल चौधरी सह प्रभारी जनवेद चौरसिया, पार्षद नवीन परान्डे, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला मंत्री शर्मिला कुशवाह, जिला मीडिया प्रभारी मुरारी मित्तल, मंडल अध्यक्ष चेतन मंडलोई, सतीश साहू, पूर्व पार्षद खुशबू गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाह, राजेंद्र दंडोतिया, राजेंद्र शर्मा, जंडेल गुर्जर, महेंद्र सोलंकी, निशिकांत मोघे, पाताल खटीक, देवेंद्र चौरसिया, उत्तरा भार्गव, रुकमणी जोशी सहित सम्मानीय वरिष्ठ नेतागण मातृशक्ति बहने एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्तागण सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *