Skip to content
Thursday, 26 November 2026|India
26 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखा•पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायलजहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखा•पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
Home » बागपत में मेरी मां मेरी जन्नत प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
Breaking News

बागपत में मेरी मां मेरी जन्नत प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 15 May 2023• अपडेट 15 May 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत में मेरी मां मेरी जन्नत प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन   बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।   मदर्स डे पर गेटवे इंटरनेशनल स्कूल…

बागपत में मेरी मां मेरी जन्नत प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

मदर्स डे पर गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में मेरी मां मेरी जन्नत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के अनेकों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ऑनलाईन आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मातृ दिवस के अवसर पर अपनी माता के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करते हुए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड व बुके बनाएं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के पीछे यह उद्देश्य रहा कि सभी बच्चे अपनी मां को यह महसूस कराएं की उनके स्नेह का कोई मोल नहीं है तथा रोज सुबह से शाम तक वो जो कुछ भी अपने बच्चों के लिए करती हैं वह बच्चें पर एक ऐसा ऋण है जिसको सब कुछ अर्पित करके भी चुकाया नही जा सकता। मां ईश्वर का भेजा अनमोल उपहार है। प्रतियोगिता एक प्रयास है की बच्चे मां के महत्व को समझें और अपने हाथो से अपनी मां के लिए कुछ बनाए। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा बारह तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा अपनी मां के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए अत्यंत सुंदर ग्रीटिंग कार्ड्स तथा बुके बनाकर अपनी मां को भेंट किए। विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दी और कहा की सभी बच्चे सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करें तथा मिथ्या दिखावे की जिंदगी से बचें। प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सम्राट, निशांत, अर्श, वंश, कुंज, नैतिक, राशि तथा प्रतीक प्रथम स्थान पर, मनन, यशश्वी, शौर्य, सानवी द्वितीय स्थान पर तथा वंशिका, आकृति, अवनी, अलीना तथा आदित्य तृतीय स्थान पर रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *