Skip to content
Thursday, 26 November 2026|India
26 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल•अमित शाह करेंगे ‘संविधान गौरव दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि, कांग्रेसी और सपा के कार्यक्रम भी जारी•मुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहींपुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल•अमित शाह करेंगे ‘संविधान गौरव दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि, कांग्रेसी और सपा के कार्यक्रम भी जारी•मुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं
विज्ञापन
Home » पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई
Breaking News

पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 26 Nov 2026• अपडेट 26 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई ​बुलंदशहर: जिले में अपनी बेहतरीन कार्यशैली और प्रभावी…

पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई

​बुलंदशहर: जिले में अपनी बेहतरीन कार्यशैली और प्रभावी कानून-व्यवस्था की छाप छोड़ने वाले चार पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) का अन्य जिलों में तबादला होने पर पुलिस लाइन में एक भव्य और भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों के योगदान को याद कर माहौल बेहद आत्मीय और भावनात्मक हो गया।

​स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक प्रखर पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक शोभित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार शाही और पुलिस उपाधीक्षक मधूप कुमार सिंह शामिल हैं।

​समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने चारों अधिकारियों के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और तत्परता से निर्वहन किया है। एसएसपी ने सभी को नई तैनाती के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आपके लिए संबंधित खबरें

​कार्यक्रम के दौरान साथी अधिकारियों ने भी चारों सीओ के साथ बिताए पुराने अनुभवों और संस्मरणों को साझा किया, जिससे समारोह और भी यादगार बन गया।

​इस अवसर पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एएसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, एएसपी क्राइम नरेश कुमार समेत पुलिस महकमे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *