Skip to content
Thursday, 26 November 2026|India
26 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखा•पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायलजहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखा•पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
Home » जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
Breaking News

जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 26 Nov 2026• अपडेट 26 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश ​जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) अंतरिक्ष जैन ने…

जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

​जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) अंतरिक्ष जैन ने गुरुवार को जहांगीराबाद कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, हवालात और अभिलेखों की बारीकी से जांच की और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

​निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर और ड्यूटी रजिस्टर सहित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यावधिक (अपडेट) रखने के साथ ही परिसर में साफ-सफाई और भवनों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

​जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और महिला सुरक्षा पर जोर

आपके लिए संबंधित खबरें

एसपी देहात ने कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और तय समय सीमा के भीतर निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

​साइबर अपराध और गश्त को लेकर सख्ती

अंतरिक्ष जैन ने बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और जनता को जागरूक करने की बात कही। इसके अलावा क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और वांछित व वारंटी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *