Skip to content
Sunday, 22 November 2026|India
22 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटें•नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की दो दिन की भारत यात्रा शुरू, वित्त व विदेश मंत्री साथ•अमित शाह ने NIA को दिया नया एंटी‑टेरर प्लान: ड्रोन, क्रिप्टो और सीमा पार फंडिंग पर कड़ी कार्रवाई•डार्क वेब पर अग्निवीर डेटा बेचने की कोशिश में 14 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया गयापनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटें•नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की दो दिन की भारत यात्रा शुरू, वित्त व विदेश मंत्री साथ•अमित शाह ने NIA को दिया नया एंटी‑टेरर प्लान: ड्रोन, क्रिप्टो और सीमा पार फंडिंग पर कड़ी कार्रवाई•डार्क वेब पर अग्निवीर डेटा बेचने की कोशिश में 14 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया गया
विज्ञापन
Home » पथ संचलन में स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत, दुल्हन की तरह सजा खुर्जा
Breaking News

पथ संचलन में स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत, दुल्हन की तरह सजा खुर्जा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 13 Jun 2022• अपडेट 13 Jun 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर खुर्जा 13 जून 2022 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष) खुर्जा में भारत माता की साधना में लगे…

बुलंदशहर खुर्जा
13 जून 2022 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष) खुर्जा में भारत माता की साधना में लगे स्वयंसेवकों का पथ संचलन संघ स्थान श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मीचंद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंक्शन रोड खुर्जा से सायं 5:00 बजे प्रारंभ होकर पंचवटी, जेवर अड्डा चौराहा,बाल्मीकि चौक,पदम सिंह गेट,भगत सिंह चौक, गांधी रोड, कबाड़ी बाजार, बजाजा बाजार ,सब्जी मंडी, सुभाष रोड, ककराला, किशन घाट से होता हुआ विद्यालय पर समाप्त हुआ। पथ संचलन में विद्या मंदिर की गोविंद शाखा के स्वयंसेवकों ने शंख, घंटा ध्वनि बजाकर और पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया। रामलीला ग्राउंड के सामने राष्ट्रभक्त राम दिवाकर ने स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। पंचवटी, गोपी कृष्ण कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, शिवपुरी, न्यू शिवपुरी, बाल्मीकि चौक, गांधी रोड पर भगवान दास सिंघल ने भगवा मय टेंट लगाकर ढोल नगाड़ों एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कबाड़ी बाजार, ककराला पर पुष्प वर्षा कर के लोगों ने उत्साह पूर्वक स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। बजाजा बाजार में खुर्जा क्षेत्र की विधायक मीनाक्षी सिंह ने पुष्प वर्षा कर के स्वयंसेवकों का स्वागत किया। नगर के लोगों ने बड़े उत्साह से खुर्जा के मैन बाजार गांधी रोड, सब्जी मंडी में राहुल राठी एवं उनके सहयोगी शेखर पंडित अखिलेश बैध जी ने भी भव्य स्वागत किया सुभाष रोड, ककराला पर फूलों से सजे स्वागत द्वार बनाकर, भव्य सजावट करके स्वयं सेवकों का स्वागत किया। किशन घाट रोड पर पूर्व पालिका अध्यक्ष राजीव बंसल एवं अग्रवाल समाज समिति द्वारा स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। संघ के घोष दल की मधुर ध्वनि, स्वयंसेवकों की राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति,और अनुशासन का दर्शन सभी को रोमांचित कर रहा था। पथ संचलन में पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह एवं अनेक सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत कर उत्साह वर्धन किया। शहर की जनता ने भी बहुत ही आभार व्यक्त किया कि आज पहली बार खुर्जा इस तरह सजाया गया जैसे मानो वाकई कोई भगवानों का आगमन हो रहा है। किशन जैन

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *