Skip to content
Friday, 27 November 2026|India
27 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता अजीत कुमार दास के किराये के मकान पर विजिलेंस का छापा•पटना ट्रैफिक जवान को अनंत सिंह की बेटी की शादी में पत्तल बाँटने पर ड्यूटी से हटाया गया•खुर्जा: बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर महिला स्टॉफ से अभद्रता, वीडियोग्राफी और कर्मचारी को जान से मारने की धमकी, एफआईआर के लिए तहरीर•संसद सत्र से पहले कैबिनेट बैठक: परिसीमन और महिला विधेयक पर चर्चा•जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखा•पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज कियाकटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता अजीत कुमार दास के किराये के मकान पर विजिलेंस का छापा•पटना ट्रैफिक जवान को अनंत सिंह की बेटी की शादी में पत्तल बाँटने पर ड्यूटी से हटाया गया•खुर्जा: बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर महिला स्टॉफ से अभद्रता, वीडियोग्राफी और कर्मचारी को जान से मारने की धमकी, एफआईआर के लिए तहरीर•संसद सत्र से पहले कैबिनेट बैठक: परिसीमन और महिला विधेयक पर चर्चा•जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखा•पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया
विज्ञापन
Home » पत्रकारों के होली मिलन समारोह में पहुॅचें उपजा के प्रान्तीय महामंत्री रमेश चन्द जैन
Breaking News

पत्रकारों के होली मिलन समारोह में पहुॅचें उपजा के प्रान्तीय महामंत्री रमेश चन्द जैन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 27 Mar 2021• अपडेट 27 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
पत्रकारों के होली मिलन समारोह में पहुॅचें उपजा के प्रान्तीय महामंत्री रमेश चन्द जैन   – समाज के निर्माण में पत्रकार निभा रहे है…

पत्रकारों के होली मिलन समारोह में पहुॅचें उपजा के प्रान्तीय महामंत्री रमेश चन्द जैन

 

– समाज के निर्माण में पत्रकार निभा रहे है अहम जिम्मेदारी – अभिमन्यु गुप्ता

– देश को आजाद कराने में पत्र-पत्रिकाओं की रही है महत्वपूर्ण भूमिका – दीपक गोयल

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत । विवेक जैन

 

बागपत शहर की जैन धर्मशाला में उपजा के होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रान्तीय महामंत्री रमेश चन्द जैन सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

जनपद भर से आये पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए रमेश चन्द जैन ने पत्रकारों से मिलजुलकर रहने की अपील की और यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन की और से पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिये हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज के निर्माण में अहम जिम्मेदारी अदा कर रहे है। बताया कि पत्रकार भी जवानों की तरह राष्ट्र के सच्चे प्रहरी होते है। जवान सरहद पर देश की रक्षा करते है और पत्रकार देश के अन्दर की बुराईयों को अपनी कलम की ताकत से धीरे-धीरे समाप्त कर राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम योगदान देते है। लायंस क्लब अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी के उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने कहा कि देश को आजाद कराने में देशभर की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं ने अहम भूमिका अदा की थी। कहा कि देश को आजाद कराने में पत्रकारों के योगदान को भुलाया नही जा सकता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री पंकज गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों को समाजसेवी और रचनात्मक कार्यो को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिये उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर व श्रीमदभागवत गीता भेंट कर और पत्रकारों को दुपट्टा पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *