Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दीहूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी
विज्ञापन
Home » नालंदा: रेलवे बोर्ड की परीक्षा में धांधली का आरोप, पटना के बाद नालंदा में रेल ट्रैक पर जाम हंगामा
Breaking News

नालंदा: रेलवे बोर्ड की परीक्षा में धांधली का आरोप, पटना के बाद नालंदा में रेल ट्रैक पर जाम हंगामा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 25 Jan 2022• अपडेट 25 Jan 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
आरआरबी एनटीपीसी के परिणाम से नाराज बिहार के युवकों का पटना के स्टेशनों पर प्रदर्शन - फोटो : ANI
RRB NTPC का रिजल्ट घोषित होने के बाद उसमें गड़बड़ी को लेकर छात्र नाराज़ हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड के एनटीपीसी रिजल्ट और ग्रुप डी…

RRB NTPC का रिजल्ट घोषित होने के बाद उसमें गड़बड़ी को लेकर छात्र नाराज़ हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड के एनटीपीसी रिजल्ट और ग्रुप डी की परीक्षा में धांधली का  आरोप लगा बिहार के विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों का आंदोलन कल से जारी है । इसी कड़ी में आंदोलन का असर आज नालंदा में भी देखने को मिला । सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी  बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेल ट्रैक को जाम करते हुए सरकार और रेलवे बोर्ड के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

 

 

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा में नियमों में परिवर्तन करके रिजल्ट जारी किया जाता है । जिसके कारण मेधावी छात्रों का रिजल्ट नहीं हो पाता है। बोर्ड जो भी नियम जारी करे वह परीक्षा के पूर्व अभ्यर्थियों को बता दे ताकि हम लोग उसी तरह से तैयारी करें। इस बार के रिजल्ट रुपए का खेल चला है । जिसके कारण रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है । अब रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी के परीक्षा में गड़बड़ी किया जा रहा है जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है।

आपके लिए संबंधित खबरें

 

 

रेलवे ट्रैक के जाम किए जाने के कारण राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन समेत 2 ट्रेनों का परिचालन भी बाधित रहा। रेलवे ट्रैक जाम किए जाने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन के अलावे आरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश में जुट गये। अपर अनुमंडल पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ और अन्य बलों ने काफी देर तक हंगामा कर रहे छात्रों को समझाया बुझाया। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक से छात्रों को हटाया जा सका। रेलवे के अधिकारी फिलहाल परिचालन को सुचारु करने में लगे हैं।

 

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *