Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » ज्ञान ज्योति स्कूल घिटोरा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हुए रंगारंग कार्यक्रम
Breaking News

ज्ञान ज्योति स्कूल घिटोरा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हुए रंगारंग कार्यक्रम

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 24 Aug 2024• अपडेट 24 Aug 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
ज्ञान ज्योति स्कूल घिटोरा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हुए रंगारंग कार्यक्रम बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटोरा में श्रीकृष्ण…

ज्ञान ज्योति स्कूल घिटोरा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हुए रंगारंग कार्यक्रम

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटोरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इसमें बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चो ने श्रीकृष्ण जी व राधा जी के एक से बढ़कर एक रूप धारण किये, जिसकी सभी लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक रामकुमार शर्मा व प्रधानाचार्य मुकेश सिंघल ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महत्व बताया। साथ ही श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता के बारे में भी विस्तार से बताया और उनके महान व्यक्तित्व को अपने जीवन में अपनाने पर बल दिया। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों को उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए, इससे उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा बाहर आती है। उन्होंने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिन कुमार शर्मा, सतेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र, मनवीर, योगेश, नवीन, प्रवीण, ध्रुव, हर्ष, सीमा शर्मा, मेघा सिंघल, रिंकी, रेनू, अंजली, काजल तंवर, सारिका, पायल, हर्षिता, विभा आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *