Skip to content
Thursday, 26 November 2026|India
26 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल•अमित शाह करेंगे ‘संविधान गौरव दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि, कांग्रेसी और सपा के कार्यक्रम भी जारी•मुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं•सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश•राजस्थान में 37 जिला प्रमुखों के चुनाव आज, सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद‑शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई•कानपुर के कर्ण गांव में तेंदुए के हमले से 9 लोग घायल, वन विभाग ने जारी की खोज अभियान•उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरापुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल•अमित शाह करेंगे ‘संविधान गौरव दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि, कांग्रेसी और सपा के कार्यक्रम भी जारी•मुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं•सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश•राजस्थान में 37 जिला प्रमुखों के चुनाव आज, सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद‑शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई•कानपुर के कर्ण गांव में तेंदुए के हमले से 9 लोग घायल, वन विभाग ने जारी की खोज अभियान•उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा
विज्ञापन
Home » जैन समाज के हजारों लोगो ने केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Breaking News

जैन समाज के हजारों लोगो ने केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 20 Dec 2022• अपडेट 20 Dec 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। आज बागपत शहर के हजारों जैन समाज के लोग अपने सबसे बड़े तीर्थ सम्मेद शिखर जी को बचाने के…

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
आज बागपत शहर के हजारों जैन समाज के लोग अपने सबसे बड़े तीर्थ सम्मेद शिखर जी को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे। जैन समाज के लोगों ने अपनी बात सरकार तक पहुॅचाने के लिए एक विशाल रैली निकाली। रैली में जैन समाज के प्रत्येक घर से दिव्यांगों, बुजुर्गो, बच्चों, महिलाओं ने भाग लिया और सम्मेद शिखर जी की पवित्रता और उसकी स्वतंत्र पहचान नष्ट करने वाले केन्द्र सरकार और झारखंड़ सरकार के फैसलों की कड़ी निंदा की। भारतीय जैन महासंघ के प्रदेश मंत्री राजा जैन ने बताया कि सम्मेद शिखर जी पर लिये गये गलत फैसलों को लेकर जैन समाज लगभग एक वर्ष से केन्द्र सरकार ओर झारखंड़ सरकार को अवगत करा रहा है और फैसलों में सुधार करने की मांग कर रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार, केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय और झारखंड़ सरकार ने अब तक इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नही की है, जिससे जैन समाज में भारी आक्रोश है। प्रसिद्ध समाज सेवी शिखर चन्द जैन ने कहा कि उनकी मांग है कि सम्मेद शिखर जी को अतिक्रमण मुक्त कराया जाये और हमारे इस सबसे बड़े तीर्थ के संरक्षण के लिए सम्पूर्ण क्षेत्र को मांस-मंदिरा से मुक्त किया जाये और इस पवित्र पहाड़ पर जो भी कोई आये वह जैन धर्म के नियमों का कड़ाई के साथ पालन करे और इसकी पवित्रता को बनाये रखे। केन्द्र और राज्य सरकार इस सम्बन्ध में जैन समाज के लोगों के साथ वार्ता कर संसद, विधान सभा और विधान परिषद से जैन तीर्थ के हित में कानून बनाये। जैन समाज बागपत के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने झारखंड़ सरकार की अनुशंसा पर सम्मेद शिखर जी तीर्थ क्षेत्र में पर्यटन और गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति दी है, जिस कारण हमारे तीर्थ सम्मेद शिखर जी की पवित्रता पर भारी संकट उत्पन्न हो गया है। बताया कि जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ पर पर्यटक मांस का सेवन कर रहे है, पवित्र पहाड़ और समाधियों पर जूते लेकर चढ़ रहे है और अनेकों ऐसी गतिविधियां कर रहे है, जिससे हमारे सबसे बड़े जैन तीर्थ की पवित्रता और अस्तित्व पर संकट मंड़रा रहा है। कहा कि जैन समाज की शीर्ष संस्थाये एक वर्ष से भी अधिक समय से इस सम्बन्ध में भारत सरकार और झारखंड़ सरकार के शीर्ष नेतृत्व से खेद प्रकट कर चुकी है और जैन समाज की बिना आपत्तियों के जारी किये गये राजपत्र को वापस लेने की मांग कर रही है। कहा कि सम्मेद शिखर के हित में केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी राजपत्र को वापस लिया जाना अति आवश्यक है। विशाल रैली बागपत शहर में भ्रमण करती हुई उपजिलाधिकारी बागपत के ऑफिस पर पहुॅंची जहॉ जैन समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री और झारखंड़ के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बागपत को सौंपा। इस अवसर पर प्रहलाद जैन, पीयूष जैन, आलोक जैन, बिजेन्द्र जैन, कमल जैन, उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, संजय सभासद, अमित जैन मिलन फोटो, अमित जैन कोयले वाले, विकास जैन, विकास जैन, वासु जैन, बबीता जैन, नीलम जैन, पूनम जैन, रूबि जैन सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *