Skip to content
Saturday, 28 November 2026|India
28 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
इंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या•गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायलइंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या•गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायल
विज्ञापन
Home » खुर्जा आदर्श शिशु मंदिर ने संचलन निकालकर धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस।
Breaking News

खुर्जा आदर्श शिशु मंदिर ने संचलन निकालकर धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 27 Jan 2023• अपडेट 27 Jan 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर खुर्जा नगर के मंदिर मार्ग स्थित आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी तथा गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया…

बुलंदशहर खुर्जा नगर के मंदिर मार्ग स्थित आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी तथा गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदे के समक्ष हवन यज्ञ कर किया गया। तदोपरांत राष्ट्रध्वज फहराया गया। विद्यालय समिति के व्यवस्थापक आनंद सिंह एवं अनिल कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजा फहराया। इस अवसर पर नगर में पद संचलन का आयोजन किया गया, जो कि नगर में विशेष चर्चा का विषय रहा। संचलन विद्यालय से प्रारंभ होकर जीटी रोड, बस अड्डा, कोतवाली, जेवर अड्डा, पदम सिंह गेट, धोरी मोहल्ला, किला रोड, होते हुए विद्यालय पर वापस पहुंचा ।जिसमें लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती, राम दरबार, शिवजी, महाराणा प्रताप, तीनों सेना जल, थल, वायु प्रमुख व प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के स्वरूप विभिन्न स्वरूपों के अलावा भारतीय आदर्श नारियां और
सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, तिरंगा वहिनी तथा डॉ हेडगेवार वाहिनी तथा भारत माता वाहिनी सहित अनेक डीजे एवं बैंड की प्रस्तुति मनोहारी ब लुभावनी रहे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा डॉक्टर अनिल गुप्ता, पुनीत वरदानीया, श्रीमती चारू गुप्ता, महेश पंसारी, मुकेश पाल, नीरू गुप्ता, तेजपाल, राहुल चौधरी, शालिनी सिंह, नेहा सैनी, रवि, पूनम शर्मा, शीतल एवं स्कूल के मीडिया प्रभारी एम एल शर्मा, लव किशोर सहाय, पवन शर्मा, देवेश सिंह, राहुल गुप्ता, पीयूष सिंह, प्रताप सिंह, आदि विद्यालय परिवार का भरपूर सहयोग रहा एवं कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण व राष्ट्रगीत वंदे भारत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *