Skip to content
Friday, 27 November 2026|India
27 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखा•पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायलजहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखा•पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
Home » एचआईवी संक्रमण व टीबी पर गोष्ठी में चर्चा
Breaking News

एचआईवी संक्रमण व टीबी पर गोष्ठी में चर्चा

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 Oct 2021• अपडेट 05 Oct 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
एचआईवी संक्रमण व टीबी पर गोष्ठी में चर्चा   -टीकाराम कन्या विद्यालय में किशोरियो को किया जागरूक -संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी…

एचआईवी संक्रमण व टीबी पर गोष्ठी में चर्चा

 

-टीकाराम कन्या विद्यालय में किशोरियो को किया जागरूक

-संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : सतेंद्र कुमार

आपके लिए संबंधित खबरें

 

 

अलीगढ़, 05 अक्टूबर 2021 ।

 

टीकाराम कन्या विद्यालय में मंगलवार को पीपीटीसीटी, ईएमटीसीटी कार्य के अंतर्गत किशोरी समूह एचआईवी एड्स को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें एचआईवी से ग्रसित एड्स के प्रति 50 किशोरियों ने जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया । इस दौरान एड्स बीमारी से बचाव के लिए किशोरियों को जागरूक किया गया ।

 

जिला क्षय रोग केंद्र के जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एचआईवी को लेकर लोगों के मन में जो गलत भ्रांतियां हैं। उनको दूर करने के लिए टीकाराम कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। एचआइवी संक्रमण के फैलने से रोकने के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है।

 

 

लोगों के भ्रम को करें दूर:

 

जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने कहा- कि एचआईवी बीमारी को लेकर समाज में कई भ्रांतियां फैली है। जिसे दूर कराने की जरूरत है। एड्स का नाम सुनते ही लोगों के हाव-भाव बदल जाता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लोगों में जानकारी का अभाव है। लिहाजा लोगों के बीच इसे लेकर बेहतर समझ का होना जरूरी है। आमतौर पर इसे लेकर सामाजिक कलंक के तौर पर देखा जाता है। लोगों की इस मानसिकता को बदलने के लिए प्रचार-प्रसार जरूरी है।

 

 

गले मिलने से नहीं होता एचआईवी बीमारी:

 

प्रोजेक्ट ऑफिसर, आहाना यूपीएनपीप्लस के राजीव शर्मा ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति से गले मिलने, हाथ मिलाने, खांसने, एक साथ यात्रा करने, एक थाली में खाने से एचआइवी संक्रमण नहीं फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संपर्क, संक्रमित मरीज के लिये प्रयुक्त सीरिज के दोबारा प्रयोग, संक्रमित व्यक्ति का खून किसी दूसरे व्यक्ति को चढ़ाने व संक्रमित माताओं से उसके बच्चों में संक्रमण के फैलने की संभावना होती है।

 

राजीव शर्मा ने कहा कि एचआईवी पूरी इलाज अभी तक संभव नहीं हो सका है। लेकिन ब्लड प्रेशर व डायबिटीज जैसी बीमारियों की तरह यह भी एक मैनेजिबल डिजीज है। संक्रमितों के उपचार के लिये एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी उपयोग में लाया जाता है। एआरटी उपचार चिकित्सक की जांच सहित विभिन्न परीक्षणों के बाद शुरू किया जाता है। इसके तहत रोगियों को जरूरी परामर्श सेवाओं के साथ आवश्यक औषधियां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

 

केयर एंड सपोर्ट सेंटर रेहान से (प्रोजेक्ट डायरेक्टर) दीपक शर्मा ने बताया कि जागरूकता ही एचआईवी संक्रमण से बचाव का एक मात्र उपाय है। सावधानी और जागरूकता से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। इसका संक्रमण इंजेक्शन को बार – बार लेने से फैलता है तथा असुरक्षित यौन संपर्क बनाने से भी एड्स की समस्या हो सकती है ।

 

इस जागरूकता कार्यक्रम के मौके पर प्रोग्राम ऑफिसर अहाना से राजीव शर्मा, फील्ड ऑफिसर जावेद हुसैन व रेशमा सलीम, रेहान से दीपक कुमार, शिक्षक कोमल, संजीव, अनुराधा शर्मा, सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *