Skip to content
Friday, 27 November 2026|India
27 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखा•पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायलजहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखा•पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
Home » उत्तर प्रदेश । इस दिन है महाशिवरात्रि, यहां जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के नियम।
Breaking News

उत्तर प्रदेश । इस दिन है महाशिवरात्रि, यहां जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के नियम।

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 02 Mar 2021• अपडेट 02 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
उत्तर प्रदेश दुनियाभर के शिव भक्त इन दिनों महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे तो हर महीने की चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती…

उत्तर प्रदेश

दुनियाभर के शिव भक्त इन दिनों महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे तो हर महीने की चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती है लेकिन महाशिवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व है। फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 11 मार्च 2021 दिन गुरुवार को है। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना गया है।

 

 

आपके लिए संबंधित खबरें

 

भगवान शिव को देवादि देव, महादेव, शंकर, नीलकंठ, भोलेनाथ, शिव-शम्‍भू, महेश और भोले भंडारी जैसे अनेकों नाम से जाना जाता है। इस दिन भक्त विधि-विधान के साथ भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए खास पूजा आराधना करते हैं। शिवरात्रि पर रात्रि जागरण कर भगवान शिव की पूजा चारों प्रहर करने का भी विधान है। इस साल महाशिवरात्रि पर इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन शिव योग बन रहे हैं। साथ ही इस दिन नक्षत्र घनिष्ठा रहेगा और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेगा।

 

 

 

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त

 

महाशिवरात्रि तिथि- 11 मार्च 2021 (गुरुवार)

 

चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 11 मार्च 2021 को दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से

 

चतुर्थी तिथि समाप्‍त: 12 मार्च 2021 को दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक

 

शिवरात्रि पारण समय: 12 मार्च की सुबह 6 बजकर 34 मिनट से शाम 3 बजकर 2 मिनट तक

 

 

 

मान्यता के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से शिवजी की पूजा आराधाना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। व्यक्ति को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। अगर कन्या का विवाह काफी समय न हो रहा हो या किसी भी तरह की बाधा आ रही हो तो उसे महाशिवरात्रि का व्रत करना काफी फलदायक माना जाता है। महाशिवरात्रि का व्रत को करने से भगवान शिव का आर्शीवाद का प्राप्त होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

 

 

 

महाशिवरात्रि पर ऐसे करें महादेव की पूजा

 

महाशिवरात्रि के दिन प्रातः काल में जल्दी उठ जाएं और नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। फिर जिस जगह पूजा करते हैं, वहां साफ कर लें। इसके बाद महादेव को पंचामृत से स्नान करें। फिर उन्हें तीन बेलपत्र, भांग धतूरा, जायफल, फल, मिठाई, मीठा पान, इत्र अर्पित करें। चंदन का तिलक लगाएं, फिर खीर का भोग लगाएं। दिन भर भगवान शिव का ध्यान करें, उनकी स्तुति करें। रात के समय प्रसाद रूपी खीर का सेवन कर पारण करें और दूसरों को भी प्रसाद बांटें।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *