Skip to content
Tuesday, 17 November 2026|India
17 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी मनीला में दो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेंगे, नितिन नबीन मथुरा में पार्टी बैठक का संचालन•समस्तीपुर में कटीले तार से टकराव: तीन युवकों की मौत, इलाज में देरी पर सवाल•दरभंगा में दो बड़ी आग, 5 घायल, 30 लाख से अधिक का नुकसान•खजूरी खास में समीर की हत्या: बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी•मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: मोदी‑ट्रंप सहित चार देशों के नेता दो साल बाद करेंगे महामंथन•बकाया वेतन मिलने पर सफाई कर्मचारी संघ ने किया पालिका अध्यक्ष व ईओ का भव्य स्वागत•अमिताभ बच्चन की ‘बच गए’ पोस्ट पर फैंस में बढ़ा सस्पेंस•कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट्ट की मुठभेड़, दो आतंकियों की मौतपीएम मोदी मनीला में दो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेंगे, नितिन नबीन मथुरा में पार्टी बैठक का संचालन•समस्तीपुर में कटीले तार से टकराव: तीन युवकों की मौत, इलाज में देरी पर सवाल•दरभंगा में दो बड़ी आग, 5 घायल, 30 लाख से अधिक का नुकसान•खजूरी खास में समीर की हत्या: बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी•मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: मोदी‑ट्रंप सहित चार देशों के नेता दो साल बाद करेंगे महामंथन•बकाया वेतन मिलने पर सफाई कर्मचारी संघ ने किया पालिका अध्यक्ष व ईओ का भव्य स्वागत•अमिताभ बच्चन की ‘बच गए’ पोस्ट पर फैंस में बढ़ा सस्पेंस•कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट्ट की मुठभेड़, दो आतंकियों की मौत
विज्ञापन
Home » हवन पूजा के साथ त्रिवेणी शुगर मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ।
Breaking News

हवन पूजा के साथ त्रिवेणी शुगर मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ।

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 01 Nov 2022• अपडेट 01 Nov 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा पहासू रोड पर स्थित सबितगढ़ त्रिवेणी शुगर मिल के पेराई सत्र का सोमवार को हवन पूजा के साथ शुभारंभ हो…

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा पहासू रोड पर स्थित सबितगढ़ त्रिवेणी शुगर मिल के पेराई सत्र का सोमवार को हवन पूजा के साथ शुभारंभ हो गया। मिल में पहले गन्ना लेकर आने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। बैलों को गुड़ खिलाकर उनकी पूजा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच
पूजा-अर्चना की गई। चीनी मिल के यूनिट हैड प्रदीप खंडेलवाल मुख्य यजमान रहे। आसवनी हैड प्रमोद कुमार व जनरल मैनेजर गन्ना दिनेश चहल, ब्लाक प्रमुख मुनेश कुमार , मुकेश गिरी, नवीन अग्रवाल, सज्जन पाल सिंह राणा, अनुज सिन्हा आदि ने केन कैरियर में गन्ना डाल कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। पहले बुग्गी लेकर आने वाले गन्ना किसान. रविन्द्र निवासी बनैल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।यूनिट हैड ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि गन्ने को इधर-उधर औने-पौने दामों में ना डालें। समस्त गन्ना चीनी मिल में ही आपूर्ति करें। चीनी मिल में साफ, ताजा एवं पर्ची के अनुसार ही गन्ना लेकर आएं। भरोसा दिया कि पूर्व की भांति चीनी मिल समय से गन्ने का भुगतान करती रहेगी।उन्होंने किसानों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद रहे।

हमारे संवाददाता तुषार जैन

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *