Skip to content
Monday, 09 November 2026|India
09 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए चार राज्यों से एक्शन प्लान मांगा•लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बस का 40 फीट खाई में गिरना: 2 की मौत, 40 से अधिक घायल•मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर फॉल्स सीलिंग गिरने से एक व्यक्ति घायल•दिवाली के जश्न में देशभर में कई आग के हादसे: दिल्ली, गाजियाबाद, ठाणे और अन्य शहरों में धधके कई ठिकाने•जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हथियारों के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार•अमित शाह ने गांधीनगर में 1,024 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया•लखनऊ के दुबग्गा में मारुति डिजायर‑ई‑रिक्शा टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलयूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए चार राज्यों से एक्शन प्लान मांगा•लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बस का 40 फीट खाई में गिरना: 2 की मौत, 40 से अधिक घायल•मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर फॉल्स सीलिंग गिरने से एक व्यक्ति घायल•दिवाली के जश्न में देशभर में कई आग के हादसे: दिल्ली, गाजियाबाद, ठाणे और अन्य शहरों में धधके कई ठिकाने•जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हथियारों के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार•अमित शाह ने गांधीनगर में 1,024 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया•लखनऊ के दुबग्गा में मारुति डिजायर‑ई‑रिक्शा टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
Home » यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट
Breaking News

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 09 Nov 2026• अपडेट 09 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट ​लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा…

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट

​लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का कभी भी ऐलान हो सकता है। राज्य में लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाने और ‘300 पार’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। दीपावली का पर्व समाप्त होते ही पार्टी ने जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

​सूत्रों के मुताबिक, यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 209 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं। लखनऊ स्तर पर तैयार की गई यह लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के लिए दिल्ली भेज दी गई है।

​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति से बनी लिस्ट

​सामने आई जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने यह 209 उम्मीदवारों की लिस्ट ‘A’ कैटेगरी वाली सीटों के लिए तैयार की है। इन सभी नामों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ व्यापक विचार-विमर्श और सहमति के बाद ही अंतिम निर्णय लिया गया है।

आपके लिए संबंधित खबरें

​दिल्ली से हरी झंडी का इंतजार

​लखनऊ से भेजी गई इस सूची पर अब बीजेपी आलाकमान और केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगनी बाकी है। जैसे ही दिल्ली से हरी झंडी मिलेगी, इन प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों के लिए संकेत दे दिए जाएंगे।

​जल्दी टिकट तय करने के पीछे की रणनीति

​बीजेपी का मानना है कि उम्मीदवारों के नाम समय से पहले तय होने से प्रत्याशियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच जाने और जनसंपर्क साधने का पर्याप्त समय मिल सकेगा। 209 नामों पर शुरुआती सहमति बनने के बाद अब यह माना जा रहा है कि पार्टी ने आधी से ज्यादा सीटों पर अपना खाका तैयार कर लिया है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *