Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » राजीव गांधी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है – जाहिद कुरैशी
Breaking News

राजीव गांधी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है – जाहिद कुरैशी

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 20 Aug 2024• अपडेट 20 Aug 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
राजीव गांधी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है – जाहिद कुरैशी   – राजीव गांधी ने अपना पूरा जीवन…

राजीव गांधी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है – जाहिद कुरैशी

 

– राजीव गांधी ने अपना पूरा जीवन देश को समृद्धशाली, वैभवशाली व ताकतवर बनाने और देश की जनता के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया – जाहिद कुरैशी

 

आपके लिए संबंधित खबरें

– राजीव गांधी ऊॅंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात आदि में भेदभाव नही करते थे और देश के प्रत्येक हर व्यक्ति को अपने परिवार का सदस्य मानते थे – जाहिद कुरैशी

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रमुख कारोबारी जाहिद कुरैशी बागपत ने देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और राजीव गांधी की महानता से लोगों को अवगत कराया। जाहिद कुरैशी ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। बताया कि राजीव गांधी ने 21 वीं सदी के शक्तिशाली भारत की नीव रखी। राजीव गांधी ने वर्ष 1984 से वर्ष 1989 तक के कार्यकाल में भारत को समृद्धशाली, वैभवशाली और शक्तिशाली बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये। राजीव गांधी को भारत की इन्फार्मेशन टेक्नॉलाजी और टेलिकॉम रेवलूशन का पिता और डिजिटल इंड़िया का आर्किटेक्ट कहा जाता है। बताया कि राजीव गांधी ने साइंस एंड़ टेक्नॉलाजी और उससे जुड़ी इंड़स्ट्रीज को प्रमोट किया। राजीव गांधी के प्रयासों से ही वर्ष 1989 में 61 वां संविधान संशोधन अधिनियम पास हुआ और वोटिंग ऐज को 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया। राजीव गांधी ने ही पंचायती राज फाउंडेशन की नीव रखी जिसको उनकी हत्या के 1 वर्ष बाद वर्ष 1992 में संविधान के 73 वें और 74 वें संशोधन द्वारा बनाया गया। देशभर में हायर एजूकेशन प्रोग्राम्स के आधुनिकीकरण और विस्तार में राजीव गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और वर्ष 1986 में नेशनल पॉलिसी ऑन एजुकेशन की घोषणा की और इसकी मदद से जवाहर नवोदय विघालयों की शुरूआत हुई जिनका उद्देश्य मेधावी बच्चों को अच्छी शिक्षा देना था। जाहिद कुरैशी ने बताया कि राजीव गांधी का व्यवहार बहुत ही मृदु था और वह ऊॅंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात आदि में भेदभाव नही करते थे और देश के हर व्यक्ति को अपने परिवार का सदस्य मानते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समृद्धशाली, वैभवशाली व ताकतवर बनाने और देश की जनता के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया। जाहिद कुरैशी ने कहा कि राजीव गांधी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *