Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसाहूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसा
विज्ञापन
Home » बागपत में स्थित है बाबा मोहनराम का चमत्कारी दिव्य मन्दिर
Breaking News

बागपत में स्थित है बाबा मोहनराम का चमत्कारी दिव्य मन्दिर

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 09 Oct 2021• अपडेट 09 Oct 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत में स्थित है बाबा मोहनराम का चमत्कारी दिव्य मन्दिर   – काली खोली राजस्थान से लायी गयी ज्योति के विराजमान होने से आलौकिक…

बागपत में स्थित है बाबा मोहनराम का चमत्कारी दिव्य मन्दिर

 

– काली खोली राजस्थान से लायी गयी ज्योति के विराजमान होने से आलौकिक शक्तियों से सम्पन्न है बाबा का यह धाम

 

आपके लिए संबंधित खबरें

– जनपद बागपत के हलालपुर गांव के हरिलाल नगर में स्थित बाबा मोहनराम जी की ख्याति देश ही नही विदेशों तक में मानी जाती है

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन

 

बागपत के हलालपुर गांव के हरिलाल नगर में स्थित बाबा मोहनराम जी का एक भव्य और चम्तकारी दिव्य मन्दिर स्थित है। इस मन्दिर की ख्याति देश ही नही विदेशों तक में मानी जाती है। जिस स्थान पर यह आलौकिक शक्तियों से सम्पन्न दिव्य मन्दिर विराजमान है, उस स्थान पर प्राचीन काल में महर्षि वेद व्यास जी का आश्रम था। प्राचीन काल में यह दिव्य स्थान भगवान श्री कृष्ण, गुरू गोरखनाथ जी से लेकर अनेकों सिद्ध महर्षियों, साधु-संतो की तपोभूमि रहा है। बताया जाता है कि बाबा मोहनराम ने अपने परम भक्त बागपत जनपद के गांव हलालपुर निवासी डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर को दर्शन देकर महर्षि वेद व्यास जी के इस पवित्र आश्रम स्थल पर बाबा का मन्दिर बनाने की आज्ञा दी। तेजबीर सिंह ने बाबा की आज्ञा का पालन करते हुए इस स्थान को खरीदकर उस पर बाबा का बड़ा ही भव्य मंदिर और आश्रम बनवा दिया और बाबा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा मोहनराम काली खोली धाम राजस्थान से बाबा की दिव्य अखण्ड़ ज्योति को इस पवित्र मंदिर में लाकर प्रज्जवलित कर दिया, जिससे मंदिर आलौकिक शक्तियों से सम्पन्न हो गया। इस मन्दिर में श्रद्धापूर्वक आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने लगी व उनके दुख-दर्द दूर होने लगे और इसकी ख्याति दूर-दराज क्षेत्रों में फैल गयी। वर्तमान में यह दिव्य मन्दिर सभी धर्मो की आस्था का मुख्य केन्द्र माना जाता है। इस दिव्य मन्दिर में अनेकों भगवानों, देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमा स्थापित है। बाबा के परमभक्त डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर जी को अनेकों उपाधियों से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में इनको पीठाधिपति भगवान वेद व्यास धर्मपीठ अखंड़ भूमण्ड़लाधीश्वर धर्मचक्रवर्ती अनन्त श्री विभूषित जगदगुरू वल्लभाचार्य महाप्रभु वैद्यराज डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर के नाम से जाना जाता है। इस पवित्र स्थान को बाबा मोहनराम आश्रम देव भूमि, कृष्ण तीर्थ, वेद व्यास धर्मपीठ आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिव्य मन्दिर में उपलब्ध साहित्य में मन्दिर की दिव्यता और प्राचीन काल में इस स्थान की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। हर 15 दिनों के अन्तराल पर आने वाली दोज तिथि पर भक्तों की भारी-भीड़ इस दिव्य मन्दिर में देखी जाती है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *