Skip to content
Saturday, 28 November 2026|India
28 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
इंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या•गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायलइंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या•गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायल
विज्ञापन
Home » नवनिर्वाचित प्रधान ने लिया गांव को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प
Breaking News

नवनिर्वाचित प्रधान ने लिया गांव को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 04 May 2021• अपडेट 04 May 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ, 4 मई।   विकास खण्ड लोधा के ग्राम पंचायत भरतपुर से चुने गए प्रधान अशोक कुमार ने अपने गांव में ही नहीं बल्कि…

अलीगढ, 4 मई।

 

विकास खण्ड लोधा के ग्राम पंचायत भरतपुर से चुने गए प्रधान अशोक कुमार ने अपने गांव में ही नहीं बल्कि आस-पास के गांवों में टीबी रोग को खत्म करने का संकल्प लिया है।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

अशोक कुमार तीन दशक से राज्य क्षय प्रशिक्षण एवं माॅनीटरिंग टीम आगरा में सेवा दे रहे थे। वहां से सेवानिवृत्त होने के पश्चात वह प्रधान चुने गए हैं । सबसे पहले तो उन्होंने अपने गांव और आस-पास के इलाकों में टीबी की बीमारी को खत्म करने का संकल्प लिया है। उन्होने ग्रामवासियों के साथ टीबी मुक्त गांव बनाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की है।

 

अशोक कुमार ग्रामीणों को बता रहे हैं कि कैसे दो सप्ताह या उससे अधिक की खाँसी टीबी बन जाती है और यह व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करके अन्य रोगों से ग्रसित करना शुरू कर देती है। इसके लिए सभी को टीबी के लक्षणों के प्रति जानकारी होनी चाहिए। वह पूरे गांव में जागरूकता फैलाएंगे, जिससे किसी भी ग्रामवासी को उपरोक्त लक्षण होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल से जांच करवाकर उसका इलाज कराया जा सके। इससे गांव को टीबी मुक्त गांव बनाया जा सकेगा। इसके अलावा साफ सफाई के प्रति भी हम सबको एक टीम बनाकर काम करना होगा जिससे टीबी के अलावा अन्य बीमारियां गांव से बाहर ही रहें।

 

इसके लिए जनपद अलीगढ़ के क्षय रोग के जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेन्द्र कुमार व उनकी टीम के वह संपर्क में रहेंगे। विभाग के सहयोग से अपने गांव को टीबी फ्री करवाएंगे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *