Skip to content
Saturday, 28 November 2026|India
28 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
इंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या•गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायलइंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या•गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायल
विज्ञापन
Home » देश को मिला 15वां महामहिम, द्रौपदी मुर्मू बनी पहली आदिवासी राष्ट्रपति, तीसरे राउंड में ही 5.77 लाख वोट लेकर जीतीं, सिन्हा को हराया, PM मोदी, नड्डा, CM योगी ने दी बधाई
Breaking News

देश को मिला 15वां महामहिम, द्रौपदी मुर्मू बनी पहली आदिवासी राष्ट्रपति, तीसरे राउंड में ही 5.77 लाख वोट लेकर जीतीं, सिन्हा को हराया, PM मोदी, नड्डा, CM योगी ने दी बधाई

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 22 Jul 2022• अपडेट 22 Jul 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
दिल्ली द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति…

दिल्ली द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. आज सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया.

 

मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए. थर्ड राउंड में उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले. यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके. इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं. बाकी के राज्यों की गिनती जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी.

 

आपके लिए संबंधित खबरें

PM मोदी ने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- भारत ने इतिहास लिखा है. जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है. द्रौपदी मुर्मू को बधाई. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मुर्मू को बधाई दी. दूसरी तरफ, यशवंत सिन्हा ने भी हार स्वीकार की. उन्होंने कहा- द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुर्मु को शुभकामनाएं दीं. कहा- राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर मुर्म को बधाई. वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं. आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं. यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *