Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायलछह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल
विज्ञापन
Home » स्काईफैम किंगडम अलीगढ में करेगा भव्य फैशन शो का आयोजन।
Breaking News

स्काईफैम किंगडम अलीगढ में करेगा भव्य फैशन शो का आयोजन।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 01 Mar 2021• अपडेट 01 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
विजेताओं को मौका मिलेगा इको फिल्म्स प्रोडक्शन में काम करने का। खुर्जा। कैरेटलेन ए तनिष्क पार्टनरशिप और स्काईफैम किंगडम इवेंट कंपनी एक सामाजिक कार्यक्रम…

विजेताओं को मौका मिलेगा इको फिल्म्स प्रोडक्शन में काम करने का।

खुर्जा। कैरेटलेन ए तनिष्क पार्टनरशिप और स्काईफैम किंगडम इवेंट कंपनी एक सामाजिक कार्यक्रम और फैशन शो का आयोजन 21 मार्च को गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में मिस व मिसेज स्टारलेट इंडिया नाम से कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ के साथ साथ उत्तर प्रदेश और भारत के सभी देशों से प्रतिभागी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
इस कार्यक्रम द्वारा दोनों कंपनियां एसिड अटैक सर्वाइवर का सहयोग करने जा रही हैं,जो आगरा,लखनऊ और नोएडा में शेरोज के नाम से कैफे चलाते हैं कार्यक्रम की आयोजक रेणु चौधरी ने बताया कि यह अलीगढ़ में पहली बार होने जा रहा है कि एक एसिड अटैक सर्वाइवर मिस रितु सैनी जी को सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही अलीगढ़ की बेटी अंशु वार्ष्णेय,जो हाल ही में स्टार भारत धारावाहिक में आ रही हैं, वो कलाकार इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। उसी के साथ साथ अनुराधा शर्मा,कुमकुम भाग्य फेम भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। जिला बुलंदशहर का चर्चित होम फिल्म प्रोडक्शन इको फिल्म्स प्रोडक्शन के चेयरमैन व अभिनेता विपिन शिशौदिया भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अभिनेता विपिन शिशौदिया ने कहा कि इस कार्यक्रम के विजेताओं को अप्रैल माह से शुरू कर रहे बंधन प्यार का धारावाहिक में मौका देंगे।
महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पहली बार अलीगढ़ की कई महिला उद्यमी को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में नोएडा से फ्लिंफिक प्रोडक्शन व मयान फैशन हब, दिल्ली से ए जी क्राउंस व वीवीएन एंटरटेनमेंट,अलीगढ़ से अरोरा इवेंट्स एंड वेडिंग प्लैनर व चुनरी कलेक्शन,मेकओवर बाइ दीप्ति,92.7 एफ.एम.,आरती मेकओवर सहयोगी के रूप में नजर आएंगे। डायरेक्टर रेणु चौधरी के साथ साथ टीम स्काईफैम किंगडम में अलीगढ़ से एंकर गरिमा अरोरा,प्रियंका चौधरी ओर श्रुति सेठ वार्ष्णेय नजर आएंगी। अधिक जानकारी प्राप्त करने और शो में भाग लेने के लिए,स्काईफैम किंगडम के फेसबुक पेज के माध्यम से टीम से संपर्क करें।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *