Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायलछह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल
विज्ञापन
Home » बच्चों को बुखार आने पर लक्षणों पर दें ध्यान
Breaking News

बच्चों को बुखार आने पर लक्षणों पर दें ध्यान

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 13 Oct 2021• अपडेट 13 Oct 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बच्चों को बुखार आने पर लक्षणों पर दें ध्यान -इस वक्त बुखार डेंगू, मलेरिया या हेपेटाइटिस का भी हो सकता है -डॉक्टर की सलाह…

बच्चों को बुखार आने पर लक्षणों पर दें ध्यान

-इस वक्त बुखार डेंगू, मलेरिया या हेपेटाइटिस का भी हो सकता है
-डॉक्टर की सलाह पर खून का परीक्षण भी कराएं : डॉ. दुर्गेश कुमार

अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2021।

जनपद में इस वक्त वायरल बुखार के मामले सामने आ रहे हैं । ऐसे में बच्चों को बुखार आने पर सतर्क रहने और लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत है।

आपके लिए संबंधित खबरें

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस वक्त बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को बुखार आए तो इसमें लापरवाही न करें। इस वक्त बुखार डेंगू, मलेरिया, वायरल और हेपेटाइटिस का भी हो सकता है। इसलिए बच्चों को बुखार आने पर उन्हें डॉक्टर को दिखाएं और उनकी प्राथमिक तौर पर खून की जांच भी कराएं।

एसीएमओ व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि इस वक्त आ रहे बुखार में बच्चों को उल्टी इत्यादि की शिकायत भी हो रही है। ऐसे में उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है, बच्चे का खाना भी बंद हो जाता है। इस स्थिति में शरीर का खून गाढ़ा होने लगता है। इस स्थिति में माइक्रो लेवल पर हाइपोक्सिया की स्थिति बन जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए बच्चे को बुखार आने पर उनके लक्षणों पर ध्यान दें। यदि उल्टी, पेट दर्द इत्यादि हो तो तुरंत डॉक्टर को बताएं। पानी को उबालकर पिलाते रहें व ओआरएस का घोल बच्चे को पिलाएं। फ़ास्टफूड के प्रयोग से बचे ।

डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि बुखार आने से पहले ही बचाव करना ज्यादा जरूरी है। पानी को इस वक्त उबालकर पिएं। अपने आसपास साफ-सफाई रखें और मच्छरों को पनपने न दें। कूलर इत्यादि में भरे पानी को साफ करते रहें। पूरी बाजू के कपड़े बच्चों को पहनाएं। मच्छरदानी का उपयोग करें।

——–
ये करें:
-मास्क का उपयोग करें
-मच्छरदानी का उपयोग करें
-अपने आसपास जलभराव न होने दें
-फुल आस्तीन के कपड़ें पहनें
-बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *