Skip to content
Thursday, 22 October 2026|India
22 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा•ट्रंप की महासागर नाम बदलने की पहल: “ट्रंप ओशन” या “ओशन ऑफ द अमेरिकाज”•श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से खुलेगा शिवा शर्मा की मौत का सच? लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, हथियार और मनी ट्रेल की जांच जारीदिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा•ट्रंप की महासागर नाम बदलने की पहल: “ट्रंप ओशन” या “ओशन ऑफ द अमेरिकाज”•श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से खुलेगा शिवा शर्मा की मौत का सच? लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, हथियार और मनी ट्रेल की जांच जारी
विज्ञापन
Home » कैमा गांव और पुरवे बने हॉटस्पॉट, छह थानों की फोर्स तैनात
social

कैमा गांव और पुरवे बने हॉटस्पॉट, छह थानों की फोर्स तैनात

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 12 May 2020• अपडेट 12 May 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कैमा गांव व उसके छह पुरवे हॉटस्पॉट बना दिए गए हैं। छह सेक्टर में पूरे क्षेत्र को बांटकर…

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कैमा गांव व उसके छह पुरवे हॉटस्पॉट बना दिए गए हैं। छह सेक्टर में पूरे क्षेत्र को बांटकर सील करने के साथ ही छह थानों की फोर्स लगा दी गई है

कुंडा : कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कैमा गांव व उसके छह पुरवे हॉटस्पॉट बना दिए गए हैं। छह सेक्टर में पूरे क्षेत्र को बांटकर सील करने के साथ ही छह थानों की फोर्स लगा दी गई है। गांव से जुड़े 15 रास्तों को बैरियर लगाकर बंद किया गया है।
सोमवार को पूरे दिन अफसरों ने वहां कैंप करके व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। हॉटस्पॉट बने कैंमा गांव में बाघराय, महेशगंज, जेठवारा, मानिकपुर, नवाबगंज, लालगंज अझारा की पुलिस लगाई है। हर थानों से एक दरोगा चार सिपाही लगे हैं। गांव में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर पर भी दो सिपाहियों को तैनात किया गया है

रायबरेली से घर आए टेंपो चालक के संक्रमित पाए जाने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया। गांव के हर व्यक्ति को उसके घरों में रहने के लिए पुलिस विभाग द्वारा लाउडस्पीकर लगाकर सूचना दी जा रही है। एसडीएम जल राजन चौधरी ने अपने सामने गांवों के प्रवेश मार्ग को सील कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कैंमा गांव के छह पुरवों को छह सेक्टरों में बांटा है। हर पुरवों में एक टीम थर्मल स्क्रीनिग के लिए लगाई है जो प्रतिदिन 30 घरों की जांच करेगी। इसकी रिपोर्ट हर रोज जिला मुख्यालय भेजी जाएगी। गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटाइन किए गए लोगों की थर्मल जांच के साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया।
हॉटस्पाट इलाके में लोगों को जरूरी वस्तुएं मिलती रहें, इसके लिए आठ दुकानदारों को प्रशासन ने अस्थाई व्यापार पास जारी किया है।
इसमें दो दूध वाले, पांच सब्जी, फल व एक आटा चक्की को संचालक है। एसडीएम ने बताया कि जो हॉटस्पाट के नियमों का पालन नहीं करेगा वह कार्रवाई से बच न सकेगा।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *