Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » खुर्जा के जै़निथ पब्लिक स्कूल का अभिनंदन वॉटर पार्क टूर: 200 विद्यार्थियों ने लिया मस्ती और रोमांच का आनंद
Breaking News

खुर्जा के जै़निथ पब्लिक स्कूल का अभिनंदन वॉटर पार्क टूर: 200 विद्यार्थियों ने लिया मस्ती और रोमांच का आनंद

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 21 May 2026• अपडेट 21 May 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा: जै़निथ पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बुधवार, 20 मई 2026 को अभिनंदन वॉटर पार्क में एक…

खुर्जा: जै़निथ पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बुधवार, 20 मई 2026 को अभिनंदन वॉटर पार्क में एक भव्य शैक्षिक एवं मनोरंजनात्मक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस विशेष टूर में विद्यार्थियों ने अनुशासन, उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए यादगार पल बिताए।

विद्यालय के निदेशक श्री राहुल राठी एवं मैनेजर श्रीमती नीलम राठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की, जबकि उनकी सुरक्षा एवं मार्गदर्शन के लिए लगभग 20 शिक्षक-शिक्षिकाएं भी साथ रहीं।


शिक्षा के साथ मनोरंजन का अनूठा संगम

विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे शैक्षिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना, सामाजिक सहभागिता और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना होता है।


वॉटर पार्क में बच्चों ने किया जमकर एंजॉय

सभी विद्यार्थी सुबह 8 बजे विद्यालय परिसर में एकत्रित हुए और 8:30 बजे टूर के लिए रवाना हुए। अभिनंदन वॉटर पार्क पहुंचने पर विद्यार्थियों के लिए विशेष नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसमें ब्रेड पकोड़ा, नूडल्स और फ्रूटी दी गई।

आपके लिए संबंधित खबरें

इसके बाद बच्चों ने विभिन्न जल क्रीड़ाओं, रोमांचक राइड्स और मनोरंजनात्मक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। पूरे पार्क में बच्चों की हंसी, उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।


स्वादिष्ट भोजन की रही खास व्यवस्था

दोपहर 2:30 बजे विद्यार्थियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें छोले-भटूरे, जीरा आलू, चावल, रायता, सलाद, पापड़, मिक्स अचार और आइसक्रीम परोसी गई। वापसी के समय विद्यार्थियों को फ्रूटी भी वितरित की गई।


प्रधानाचार्या और शिक्षकों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता डैंग एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन और सहयोग की उत्कृष्ट भावना का परिचय दिया।

शाम 5 बजे सभी विद्यार्थी वॉटर पार्क से वापस रवाना हुए और लगभग 6 बजे विद्यालय परिसर में सकुशल पहुंचे।


विद्यालय परिवार ने जताया आभार

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, सहयोगी स्टाफ और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी विद्यार्थियों के विकास हेतु ऐसे प्रेरणादायी और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *