खुर्जा (बुलंदशहर)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यूथ ऑनेस्ट क्लब के तत्वावधान में रविवार को रमामूर्ति हरसरूप सरस्वती बालक विद्या मंदिर, खुर्जा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों, विद्यालय परिवार और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें:

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष यश गुप्ता, सचिव विशाल पोद्दार एवं शेखर वर्मा तथा संयोजक पुनीत गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही। मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग एवं औद्योगिक विकास विभाग से रणजीत सिंह उपस्थित रहे। उनके करकमलों से वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंधक हरिओम गुप्ता बर्धानिया एवं प्रधानाचार्य संजू सिंह शिशोदिया सहित तीन गर्ग, अंकित सारस्वत, विकास सोनी, विशेष गर्ग, प्रशांत अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, विकास वर्मा, शिव कुमार अग्रवाल तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी के सहयोग से विद्यालय परिसर में 25 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

विद्यालय परिवार ने यूथ ऑनेस्ट क्लब के इस सराहनीय पर्यावरण संरक्षण अभियान की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही क्लब के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज में इसी प्रकार जनहित और पर्यावरण संरक्षण के कार्य निरंतर जारी रखने की कामना की।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job