Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » बागपत के विपुल जैन को डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से किया गया सम्मानित
Breaking News

बागपत के विपुल जैन को डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से किया गया सम्मानित

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 26 Mar 2025• अपडेट 26 Mar 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत के विपुल जैन हुए डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में इंटरनेशनल…

बागपत के विपुल जैन हुए डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

  • ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, धार्मिक व समाजसेवी कार्याे, साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए बागपत के विपुल जैन को मिला इंटरनेशनल अवार्ड डीपीआईएएफ 2025
  • विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों, गुरूजनों सहित उन सभी शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया जिन्होंने उनको नेक कार्याे को करने के लिए जागरूक किया और हर कदम पर उनका साथ दिया

नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में इंटरनेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। विपुल जैन को दुबई के प्रमुख समाजसेवी, शीर्ष बिजनसमेन एनएबीडी अल ऐमरेट के चेयरमैन व एएनपीएम के सीईओ डाक्टर कबीर केवी द्वारा शॉल व पटका ओढाकर व प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। डीपीआईएएफ के संस्थापक कल्याणजी जाना ने कहा कि विपुल जैन को यह अवार्ड उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, धार्मिक व समाजसेवी कार्याे, साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने और राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्याे के लिए प्रदान किया गया है। बताया कि विपुल जैन एक बेहतरीन इंसान है और पूर्व में भी इंटरनेशनल और नेशनल स्तर की अनेकों संस्थाओं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनको सम्मानित किया जा चुका है। विपुल जैन निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को इंसाफ दिलाने और समाज की छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा नरेन्द्र जैन, पिता सुदर्शन जैन, माता रेनु जैन, गुरूजनों सहित उन सभी समस्त शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया, जिन्होंने उनको नेक कार्याे को करने के लिए जागरूक किया और जरूरतमंदो की सहायता करने के लिए तन-मन-धन से हर कदम पर उनका साथ दिया। विपुल जैन ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि में वे सभी महान लोग बराबर के साझेदार है, जिनके सहयोग, आर्शीवाद और प्रार्थनाओं से वर्ष 2023-2024 में मुझे नवजीवन प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर देश-विदेश से आयी जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रही।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *