सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा
2 मिनट में पढ़ें

सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा
सुरक्षा परखने सड़कों पर उतरे आला अधिकारी
आपके लिए संबंधित खबरें
व्यापारियों से संवाद सीसीटीवी कैमरों की अपील और रखरखाव पर जोर
महाकाली शोभायात्रा के रूट का बारीकी से निरीक्षण किया
शिकारपुर : आगामी धार्मिक आयोजनों और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर में एक बड़ा प्रशासनिक और पुलिस मार्च देखने को मिला एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, और सीओ दीपक तिवारी, के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने नगर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील गलियों में पैदल गश्त की इस दौरान अधिकारियों ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया बल्कि व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना पैदल गश्त के दौरान एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, सीओ दीपक तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, कस्बा इंचार्ज अमित कुमार, और एसआई जितेन्द्र कुमार देशवाल, समेत भारी पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों का दौरा किया पुलिस ने नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ-साथ हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गश्त के दौरान अधिकारियों ने नगर के व्यापारियों से मुलाकात कर व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया एसपी देहात ने व्यापारियों से अपने दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाने की अपील की साथ ही जिन दुकानदारों के यहां पहले से कैमरे लगे हैं उन्हें विशेष हिदायत दी गई कि वे कैमरों के लेंस साफ रखें और उनकी रिकॉर्डिंग व लीड की स्थिति को दुरुस्त रखें ताकि किसी भी आपात स्थिति या आपराधिक घटना के समय पुलिस को स्पष्ट फुटेज मिल सके व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया त्यौहारों और जुलूसों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को धार देते हुए एसपी देहात, सीओ, और तहसीलदार, ने संयुक्त रूप से नगर में निकलने वाली महाकाली की शोभायात्रा के पूरे रूट का गहन निरीक्षण किया अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर आने वाले रास्तों, तंग गलियों, बिजली के तारों और बैरिकेडिंग की व्यवस्था का जायजा लिया सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं प्रशासन की इस सक्रियता और मुस्तैदी से नगर में आमजन और व्यापारियों के बीच सुरक्षा का एक मजबूत संदेश गया है जिसकी नगर भर में चर्चा हो रही है ।




टिप्पणियाँ
0