Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » सोशल मीडिया का कमाल: महाकुंभ में खोई महिला को घर पहुंचाया
Breaking News

सोशल मीडिया का कमाल: महाकुंभ में खोई महिला को घर पहुंचाया

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Mar 2025• अपडेट 14 Mar 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
सोशल मीडिया का कमाल: महाकुंभ में खोई महिला को घर पहुंचाया सोशल मीडिया के भले ही कई नुकसान हों, लेकिन इसका सही उपयोग कई…
सोशल मीडिया का कमाल: महाकुंभ में खोई महिला को घर पहुंचाया

सोशल मीडिया के भले ही कई नुकसान हों, लेकिन इसका सही उपयोग कई बार बड़ी मददगार साबित होता है। बिहार के रोहतास जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां सोशल मीडिया ने एक महिला को उसके परिवार से मिलवा दिया। दरअसल, रोहतास जिले के कोचस प्रखंड के बलथरी गांव की रहने वाली लाखपातो देवी महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए गई थीं। दुर्भाग्यवश, वहां भारी भीड़ के कारण वह अपने परिवार से बिछड़ गईं और लापता हो गईं। परिवारवालों ने लाख कोशिशें कीं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उनकी तस्वीर और जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इस खबर को देखकर कुछ लोगों ने लाखपातो देवी को पहचान लिया और इसकी सूचना उनके परिवार को दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत संपर्क किया और आखिरकार लाखपातो देवी सुरक्षित अपने घर लौट आईं। इस घटना ने साबित कर दिया कि सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं है, बल्कि सही इस्तेमाल पर यह जिंदगी बदलने का जरिया भी बन सकता है। लाखपातो देवी के परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद करने वाले सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि यह घटना उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं थी। यह घटना बताती है कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग समाज में बड़े बदलाव ला सकता है। सही समय पर की गई जागरूकता और सोशल मीडिया के सक्रिय उपयोग से कई समस्याओं का हल संभव है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *