Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » शिकारपुर में बिना अनुमति खुली गोश्त मंडी, पुलिस पहुंचते ही दुकानदार फरार, जांच शुरू
Breaking News

शिकारपुर में बिना अनुमति खुली गोश्त मंडी, पुलिस पहुंचते ही दुकानदार फरार, जांच शुरू

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Jul 2026• अपडेट 11 Jul 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
शिकारपुर (बुलंदशहर)। बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर नगर में बिना प्रशासनिक अनुमति के कथित रूप से गोश्त मंडी संचालित किए जाने का मामला सामने आया…

शिकारपुर (बुलंदशहर)। बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर नगर में बिना प्रशासनिक अनुमति के कथित रूप से गोश्त मंडी संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को देखकर गोश्त बेच रहे कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, नगर में प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करते हुए बिना अनुमति गोश्त मंडी खोले जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। इसके बाद कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार देशवाल, उपनिरीक्षक गौरव कुमार तथा पुलिस फैंटम के सिपाही पवन कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मामले के सामने आने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि संबंधित दुकानों को संचालन की अनुमति नहीं थी, तो बिक्री के लिए लाया गया गोश्त कहां से आया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि गोश्त की आपूर्ति वैध स्रोत से हुई थी या नहीं। फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक जांच जारी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा और कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार देशवाल ने स्पष्ट किया कि नगर में बिना अनुमति अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर किसी भी प्रकार की गोश्त मंडी संचालित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपके लिए संबंधित खबरें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि गोश्त की सप्लाई कहां से हुई, इसमें किन लोगों की भूमिका रही और क्या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि हुई है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: फिलहाल पुलिस जांच जारी है। अवैध पशु कटान या अन्य अनियमितताओं की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *