शातिर पशु चोरों के साथ गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की हुई मुठभेड़ जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश घायल
3 मिनट में पढ़ें

शातिर पशु चोरों के साथ गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की हुई मुठभेड़ जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश घायलावस्था में अपने अन्य तीन साथियों सहित गिरफ्तार कब्जे से दो अवैध तमंचा, कारतूस, तीन चाकू, एक छोटा हांथी पिकअप, दो चोरी की भैंस व 95000/- रूपये नकदी बरामद
बुलन्दशहर : में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत दिनांक 10/11/10/2026 की रात्रि को गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम जरावटी क्षेत्र के हाईवे के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चैकिंग कर रही थी चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया पुलिस टीम को देखकर वाहन सवार द्वारा अपने वाहन को तेजी से भगाकर मौके से भागने का प्रयास किया गया पुलिस टीम द्वारा पीछा करते जरावटी-सिकंदराबाद रोड पर उक्त बदमाशों को घेर लिया गया स्वयं को पुलिस टीम से घिरता देखकर वाहन सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में दो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिन्हे अपने अन्य तीन साथियों सहित गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार घायल बदमाशों की पहचान शहजाद उर्फ भूरा पुत्र अमीर हसन निवासी आड थाना मुंडाली जिला मेरठ घायल शाहरूख मेवाती पुत्र दीनू निवासी गाँव नौरंगाबाद मोहरू का नगला थाना व जिला पलवल हरियाणा घायल फैसल पुत्र शरीफ निवासी मौ. चौधरीवाड़ा नई बस्ती गली नं. 16 कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर शरीफ पुत्र माजिद रशीद उर्फ रशीद निवासी मौ. चौधरीवाड़ा नई बस्ती गली न. 16 कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर रिजवान पुत्र लियाकत निवासी गाँव जलीलपुर थाना जहांगीराबाद जिला बुलन्दशहर के रुप में हुई है घायल बदमाशों को उपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया है बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, कारतूस, तीन चाकू, एक छोटा हांथी पिकअप, दो चोरी की भैंस व 95000/- रूपये नकदी बरामद हुई है उक्त बदमाश शातिर किस्म के पशु चोर है घायल गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध पूर्व में पशु चोरी व अन्य अपराधों के सम्बन्ध में कई अभियोग पंजीकृत है उक्त बदमाशों द्वारा थाना गुलावठी, थाना अगौता, थाना ककोड़ व अन्य जनपदों में भी पशु चोरी की कई घटनाएं कारित की गई है अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे गिरफ्तार अभियुक्त के नाम शहजाद उर्फ भूरा पुत्र अमीर हसन निवासी आड थाना मुंडाली जिला मेरठ घायल, शाहरूख मेवाती पुत्र दीनू निवासी गाँव नौरंगाबाद मोहरू का नगला थाना व जिला पलवल हरियाणा घायल, फैसल पुत्र शरीफ निवासी मौ. चौधरीवाड़ा नई बस्ती गली नं. 16 कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर, शरीफ पुत्र माजिद रशीद उर्फ रशीद निवासी मौ. चौधरीवाड़ा नई बस्ती गली न. कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर, रिजवान पुत्र लियाकत निवासी गाँव जलीलपुर थाना जहांगीराबाद जिला बुलन्दशहर, बरामदगी दो अवैध तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर मय दो खोखा कारतूस 315 बोर तीन अदद अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप गाड़ी छोटा हांथी UP13BT9160 रंग सफेद, चोरी की हुई दो भैंस थाना गुलावठी से कुल 95,000 रूपये नकदी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा गिरफ्तार करने वाली थाना गुलावठी पुलिस टीम धर्मेन्द्र कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी, एस आई आनन्द कुमार, एस आई उपेन्द्र कुमार, राजीव त्यागी, विक्रान्त, राजदीप, अंकित कुमार, सत्यगौरव, सूरज माहरा, बाबी कुमार, स्वाट टीम निरीक्षक मोहम्मद असलम प्रभारी स्वाट टीम उप निरीक्षक संदीप कुमार, कपिल नैन, मोहित कुमार, प्रदीप कुमार, निकुंज यादव, मौ. आरिफ, अंकुर धामा, रोहित कुमार, नरेन्द्र कुमार, सचिन चौहान, श्याम सुंदर, अमित कुमार, चालक जेल सिंह, ।




टिप्पणियाँ
0