Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाईनूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई
विज्ञापन
Home » खुर्जा आर्य कन्या महाविद्यालय में ‘रोवर एंड रेंजर्स’ प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में हुए कार्यक्रम
Breaking News

खुर्जा आर्य कन्या महाविद्यालय में ‘रोवर एंड रेंजर्स’ प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में हुए कार्यक्रम

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 24 Apr 2025• अपडेट 24 Apr 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
दिनांक 24.4.2025 को खुर्जा आर्य कन्या महाविद्यालय में ‘रोवर एंड रेंजर्स’ प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज एवं…

दिनांक 24.4.2025 को खुर्जा आर्य कन्या महाविद्यालय में ‘रोवर एंड रेंजर्स’ प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज एवं ओ.पी. हंस द्वारा ध्वज शिष्टाचार करके शिविर की गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात दोनों इकाई ‘कल्पना चावला’ एवं ‘अपराजिता ‘दल की छात्राओं के द्वारा झंडा गीत एवं प्रार्थना की गई । शिविर के द्वितीय दिवस महाविद्यालय की दोनों इकाई ने अपनी- अपनी टोलियों का गठन किया और टोली लीडर का चयन भी किया गया ।जिनमें ‘कल्पना चावला’ दल ने तीन टोलियों के नाम इस प्रकार दिए इंदिरा गांधी, ‘रानी लक्ष्मीबाई ‘किरण बेदी , वहीं अपराजिता दल ने ‘रत्नावली’, ‘सावित्री’, ‘अवंती बाई ‘टीम का गठन किया जिसमें दोनों टीमों की कुल 48 छात्रों ने प्रतिभा किया। डॉ अनामिका द्विवेदी प्रभारी ‘कल्पना चावला ‘दल ने कहा कि, तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सिखाई गई बातों को जीवन में उतर कर हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहना, प्रत्येक रेंजर्स का लक्ष्य होना चाहिए। इस शिविर से छात्राओं में समूह में काम करने और नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है।स्काउट गाइड कार्यालय बुलंदशहर से आए ओ.पी. हंस ने रेंजर्स को विभिन्न प्रकार की गांठे जैसे जुलाहा गांठ, लोटा फांस, लट्ठा फांस, मछुआ फांस, एक चक्कर दो फांस, बंधन ,वर्गाकार बंधन, कर्णाकार बंधन, समानांतर बंधन एवं डॉक्टरी गांठ,ध्रुव गांठ ,कलर पार्टी, दल अभिलेख एवं रेंजर्स को रंगोली ,व मीनार सहित रोवर एंड रेंजर्स की नियमों की जानकारी दी। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा, तंबू निर्माण की जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में हाथ के संकेत ,विभिन्न प्रकार के व्यायाम, हस्तकला सामग्री की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर एंड रेंजर्स स्काउटिंग की विशिष्ट शाखाएं हैं। जिसका उद्देश्य युवाओं का समग्र विकास करना है, इन गतिविधियों में शामिल होकर छात्राएं अपने शारीरिक एवं बौद्धिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक क्षमता को बढ़ा सकतीं हैं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सहयोग दे सकते हैं।श्रीमती शर्मिष्ठा ‘अपराजिता ‘दल प्रभारी ने कहा कि रोवर एंड रेंजर्स का उद्देश्य मानव सेवा, राष्ट्र सेवा तथा प्रकृति की सेवा है। इस अवसर पर महाविद्यालय की कई वरिष्ठ प्रोफेसर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *