Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेशटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश
विज्ञापन
Home » जंगल में मिले गोवंश अवशेष मामले में फरार नाज़िया गिरफ्तार! अब तक कितने आरोपी जेल भेजे?
उत्तर प्रदेश

जंगल में मिले गोवंश अवशेष मामले में फरार नाज़िया गिरफ्तार! अब तक कितने आरोपी जेल भेजे?

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 20 Dec 2025• अपडेट 20 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)।मुरादाबाद जनपद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र में गोवंश अवशेष मिलने के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी नाज़िया को पुलिस ने…

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)।मुरादाबाद जनपद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र में गोवंश अवशेष मिलने के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी नाज़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। यह जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब मुंडिया मलूकपुर गांव के जंगल में कुछ समय पहले गोवंश के अवशेष मिले थे, जिससे आसपास के ग्रामीणों में तनाव फैल गया था। पुलिस ने घटना के बाद मामले की त्वरित जांच शुरू की और अब तक कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इस पूरे मामले में सिरसखेड़ा निवासी नाज़िया का नाम भी सामने आया था, लेकिन वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थी। पुलिस ने कई गांवों में दबिश देकर आखिरकार नाज़िया को पकड़ लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी इस गिरफ्तारी को इस लंबित मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता बता रहे हैं।

पुलिस ने बताया है कि अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और जांच अब भी अंतिम चरण में है। पुलिस घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी छानबीन कर रही है

आपके लिए संबंधित खबरें

मुुरादाबाद में इससे पहले भी गोवंश से जुड़े अवशेष मिलने और गोकशी से जुड़े कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं, जिनकी जांच और कार्रवाई की गई थी। पिछले साल भी जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में गोवंश अवशेष मिलने से स्थानीय लोगों में चिंता और प्रशासन में सक्रियता देखने को मिली थी।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *