Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » मुरादाबाद में कारोबारी की बेटी ने कराई 1.2 करोड़ की डकैती: बॉयफ्रेंड को दी डिजिटल लॉक की चाबी, भाई पर ताना तमंचा
Breaking News

मुरादाबाद में कारोबारी की बेटी ने कराई 1.2 करोड़ की डकैती: बॉयफ्रेंड को दी डिजिटल लॉक की चाबी, भाई पर ताना तमंचा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 15 May 2026• अपडेट 15 May 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के कंपाउंड इलाके में रहने वाले एक पीतल कारोबारी के घर हुई करोड़ों की डकैती का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा…

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के कंपाउंड इलाके में रहने वाले एक पीतल कारोबारी के घर हुई करोड़ों की डकैती का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस पूरे मामले में कारोबारी की बेटी ही मास्टरमाइंड निकली, जिसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर घर में लूट की साजिश रची।


1.2 करोड़ की लूट से मचा था हड़कंप

11 मई को पीतल कारोबारी इमरान के घर में आठ बदमाशों ने तमंचे के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये नकद और 6 तोला सोना लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।


CCTV जांच में खुला राज

सूचना मिलने पर नागफनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि घटना में घर के किसी सदस्य की भूमिका हो सकती है।

पुलिस ने कारोबारी की बेटी अरीबा से पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।

आपके लिए संबंधित खबरें


6 साल से चल रहा था अफेयर

पुलिस पूछताछ में अरीबा ने बताया कि उसका अरशद वारसी नाम के युवक से पिछले 6 साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति और पारिवारिक असहमति के कारण शादी संभव नहीं हो पा रही थी।

इसी वजह से दोनों ने घर से भागने और पैसे लेकर नई जिंदगी शुरू करने की योजना बनाई।


बेटी ने दी घर की चाबी

पुलिस के अनुसार अरीबा ने ही अपने बॉयफ्रेंड अरशद को घर की चाबी दी थी, जिससे उसने डुप्लीकेट चाबी तैयार करवाई। इसके बाद 11 मई को अरशद अपने साथियों के साथ कारोबारी के घर पहुंचा और लूट की वारदात को अंजाम दिया।


कई आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अरीबा, अरशद वारसी, कुलदीप, रवि और निक्की को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *