बुलंदशहर: महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर जिलेभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बुलंदशहर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें:

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जिलेभर में 35 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं, जबकि 14 स्थानों पर माल्यार्पण, भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 5 स्थानों पर महाराणा प्रताप की प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की भी तैयारी है।

महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और शोभायात्राओं के रूट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job