Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » खुर्जा में सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए ₹65 लाख स्वीकृत, विधायक मीनाक्षी सिंह के प्रयास रंग लाए
Breaking News

खुर्जा में सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए ₹65 लाख स्वीकृत, विधायक मीनाक्षी सिंह के प्रयास रंग लाए

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 01 Apr 2026• अपडेट 01 Apr 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर/खुर्जा:जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव कंदेरदादी में सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

बुलंदशहर/खुर्जा:जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव कंदेरदादी में सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यहां सामुदायिक केंद्र के निर्माण हेतु ₹65,00,000 (पैंसठ लाख रुपये) की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

यह महत्वपूर्ण स्वीकृति क्षेत्र की विधायक मीनाक्षी सिंह की पहल और प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घोषणा जनपद के दौरे के दौरान की गई थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

सामुदायिक केंद्र बनने से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि इस परियोजना का नियमित निरीक्षण किया जाए, ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनी रहे और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।

आपके लिए संबंधित खबरें

यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के लिए कहा गया है।

विधायक मीनाक्षी सिंह ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *