Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाईनूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई
विज्ञापन
Home » Khurja: श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में नवरात्रि महोत्सव, मां कात्यायनी के रूप में की गई पूजा-अर्चना
Breaking News

Khurja: श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में नवरात्रि महोत्सव, मां कात्यायनी के रूप में की गई पूजा-अर्चना

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 28 Sep 2025• अपडेट 28 Sep 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
khurja-navdurga-shakti-mandir
खुर्जा। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चल रहे आश्विन मास नवरात्रि महोत्सव में रविवार को भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस…

खुर्जा। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चल रहे आश्विन मास नवरात्रि महोत्सव में रविवार को भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर मातारानी को हरे रंग की पोषाक धारण कराकर मां कात्यायनी के रूप में पूजा-अर्चना की गई और उन्हें शहद का भोग लगाया गया।

मां कात्यायनी की कथा

मंदिर पुजारी सुरेश ओझा ने बताया कि महर्षि कात्यायन ने कठोर तपस्या के बाद यह इच्छा जताई थी कि मां शक्ति उनके घर पुत्री रूप में जन्म लें। उनकी यह प्रार्थना स्वीकार हुई और मां भगवती ने उनके घर जन्म लेकर मां कात्यायनी के रूप में अवतार लिया।

मंदिर की विशेषता

मंदिर के पूर्व प्रधान संजय वर्मा ने जानकारी दी कि मंदिर के गर्भगृह में हनुमान जी का छोटा रूप विराजमान है, जहां प्रत्येक मंगलवार को चोला चढ़ाया जाता है।
साथ ही मंदिर परिसर में क्षीरसागर पर शेषशैय्या पर भगवान विष्णु, उनके नाभि से प्रकट ब्रह्मा जी और चरण दबाती माता लक्ष्मी की मूर्तियां स्थापित हैं। यहां संतोषी माता का विग्रह भी भक्तों की श्रद्धा का केंद्र है।

भक्तों की भीड़ और व्यवस्थाएं

छठे नवरात्र और रविवार होने के कारण सुबह से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर कमेटी व पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष इंतज़ाम किए गए।

आपके लिए संबंधित खबरें

  • कतार में लगे श्रद्धालुओं को पानी की व्यवस्था स्थल पर ही कराई गई।
  • कमेटी के अनेक सदस्य सेवा और प्रबंधन में लगे रहे।
  • भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।
यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *