Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » खुर्जा में लापता युवक का शव गभाना नहर से बरामद, दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल गया था अजय
Breaking News

खुर्जा में लापता युवक का शव गभाना नहर से बरामद, दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल गया था अजय

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Jun 2026• अपडेट 18 Jun 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर): खुर्जा नगर क्षेत्र में लापता युवक की तलाश कर रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक दिन से लापता युवक अजय…

खुर्जा (बुलंदशहर): खुर्जा नगर क्षेत्र में लापता युवक की तलाश कर रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक दिन से लापता युवक अजय का शव अलीगढ़ जनपद के गभाना क्षेत्र स्थित सूखी नहर से बरामद किया गया है। मामले का खुलासा पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ।


पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को घनश्याम नामक व्यक्ति ने थाना खुर्जा नगर में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अजय एक दिन से लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी।


CCTV जांच में मिला अहम सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में अजय अपने एक मित्र के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संबंधित मित्र से पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आया कि अजय अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ एक स्विमिंग पूल पर नहाने गया था।

आपके लिए संबंधित खबरें


स्विमिंग पूल में डूबने की आशंका

पुलिस पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान अजय संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घबराए दोस्तों ने किसी को सूचना देने के बजाय शव को अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र स्थित सूखी नहर में फेंक दिया।


पुलिस ने शव किया बरामद

खुर्जा नगर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नहर से शव बरामद कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


एसपी ग्रामीण ने दी जानकारी

मामले में अंतरिक्ष जैन ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच की। सीसीटीवी और पूछताछ के आधार पर युवक का शव बरामद कर लिया गया है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *