Oplus_16908288

खुर्जा (बुलंदशहर): भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए खुर्जा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। बुलंदशहर जिला प्रशासन के निर्देश पर खुर्जा के बाल्मीकि चौक पर विशेष शिविर लगाकर लोगों को हीट वेव और लू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें:

शिविर में एसडीएम प्रतीक्षा पांडे, सीओ सोभित कुमार, ईओ मोहम्मद अनवर हुसैन और नायब तहसीलदार निरंजन सिंह ने आम नागरिकों को ORS पैकेट वितरित किए और गर्मी से बचाव के उपाय बताए।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान बुलंदशहर जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को हीट वेव के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस दौर में ORS वितरण और जागरूकता अभियान लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job