Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » खुर्जा में गोमांस बरामदगी मामले पर भड़कीं ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, दोषियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग
Breaking News

खुर्जा में गोमांस बरामदगी मामले पर भड़कीं ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, दोषियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 23 Jun 2026• अपडेट 23 Jun 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर): खुर्जा नगर में प्रतिबंधित मांस बरामदगी और कथित गौहत्या से जुड़े मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही…

खुर्जा (बुलंदशहर): खुर्जा नगर में प्रतिबंधित मांस बरामदगी और कथित गौहत्या से जुड़े मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में खुर्जा ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह ने मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदेश सरकार से बुलडोजर कार्रवाई करने की अपील की है।

मोनिका सिंह ने कहा कि गौहत्या जैसे गंभीर अपराध में जो भी लोग संलिप्त पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को कठोर दंड देकर ऐसी मिसाल कायम की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के अपराध को अंजाम देने का साहस न कर सके।

उन्होंने मांग की कि जिस स्थान पर कथित रूप से गौहत्या या प्रतिबंधित मांस का कारोबार संचालित किया गया, उसकी भी जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच कर ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित किया जाए।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति और करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे मामलों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

आपके लिए संबंधित खबरें

गौरतलब है कि 16 जनवरी 2025 को खुर्जा क्षेत्र में लगभग 200 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस द्वारा जांच एवं कार्रवाई की गई थी। अब इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *