Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » खुर्जा में BIS की हॉलमार्किंग कार्यशाला: ज्वैलर्स को HUID प्रमाणन और फर्म पंजीकरण के दिए गए निर्देश
Breaking News

खुर्जा में BIS की हॉलमार्किंग कार्यशाला: ज्वैलर्स को HUID प्रमाणन और फर्म पंजीकरण के दिए गए निर्देश

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Jun 2026• अपडेट 18 Jun 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर): स्वर्ण एवं रजत आभूषणों की शुद्धता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के उद्देश्य से भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के…

खुर्जा (बुलंदशहर): स्वर्ण एवं रजत आभूषणों की शुद्धता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के उद्देश्य से भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के नोएडा शाखा कार्यालय द्वारा खुर्जा में हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज्वैलर्स, सर्राफा कारोबारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उपभोक्ताओं ने भाग लिया।

नगर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में तरुण दीक्षित उपस्थित रहे।


ज्वैलर्स को HUID और पंजीकरण की जानकारी

कार्यक्रम में तरुण दीक्षित ने सोने और चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्किंग की प्रक्रिया, इसके लाभ और नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी ज्वैलर्स को अपनी फर्म का पंजीकरण कराना चाहिए तथा आभूषणों पर HUID (Hallmark Unique Identification) प्रमाणन का पालन करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि हॉलमार्किंग उपभोक्ताओं को शुद्ध आभूषण उपलब्ध कराने के साथ-साथ धोखाधड़ी से भी बचाती है।

आपके लिए संबंधित खबरें


BIS Care App में नया अपडेट

कार्यशाला में जानकारी दी गई कि 8 जून 2026 से हॉलमार्किंग प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया गया है। अब BIS Care App में HUID नंबर जांचने पर उपभोक्ताओं को आभूषण का फोटो और वजन भी दिखाई देगा, जिससे खरीदारी अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय होगी।


चांदी के आभूषणों पर भी HUID व्यवस्था

तरुण दीक्षित ने बताया कि 1 सितंबर 2025 से चांदी के आभूषणों पर भी HUID हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू की गई है, जो वर्तमान में स्वैच्छिक आधार पर संचालित की जा रही है।


ज्वैलर्स को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान हॉलमार्किंग प्रक्रिया, पंजीकरण, गुणवत्ता मानकों और अनुपालन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए गए। कार्यशाला में 50 से अधिक ज्वैलर्स और उपभोक्ताओं ने भाग लेकर जानकारी प्राप्त की।


गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सचिन वर्मा ने भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में श्री मैंढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के अध्यक्ष हैप्पी वर्मा, महामंत्री शैलेंद्र, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, मनोज वर्मा, शेखर वर्मा, ललित नम्बरदार, रवि नम्बरदार, मोहनलाल वर्मा, सोनू वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, विष्णु वर्मा, बबली वर्मा, विनोद वर्मा, संजय वर्मा, गजेंद्र वर्मा, विकास वर्मा और पप्पन वर्मा सहित अनेक ज्वैलर्स एवं सर्राफा कारोबारी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *