Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » खुर्जा में नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवानदास सिंघल के आवास पर अखंड प्रभु नाम संकीर्तन और झूला उत्सव
Breaking News

खुर्जा में नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवानदास सिंघल के आवास पर अखंड प्रभु नाम संकीर्तन और झूला उत्सव

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 24 Aug 2026• अपडेट 24 Aug 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर)। खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल के मंदिर मार्ग स्थित आवास पर अखंड प्रभु नाम संकीर्तन एवं भव्य झूला उत्सव…

खुर्जा (बुलंदशहर)। खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल के मंदिर मार्ग स्थित आवास पर अखंड प्रभु नाम संकीर्तन एवं भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के भजनों एवं संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ बांके बिहारी जी की आरती के साथ किया गया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के नाम का संकीर्तन शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संकीर्तन के दौरान “आज ठाड़ौं रहे बिहारी यमुना पट पे”, “मत जइयों री अकेली कोई पनघट पे”, “आयो प्यारी नौका विहार करें” और “दही बेचने को राधा चली-कन्हैया जी को प्यारी लगी” जैसे भजनों और राधा नाम संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

भजनों की मधुर धुनों पर उपस्थित श्रद्धालु अपने स्थान पर खड़े होकर झूमने लगे। पूरे परिसर में “राधे-कृष्ण” के जयकारे गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह भक्ति रस में डूब गया।

आपके लिए संबंधित खबरें

राधा-कृष्ण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में सजाई गई राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूप के साथ श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली और भक्ति संगीत पर जमकर नृत्य किया।

झूला उत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रीकृष्ण और राधा रानी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

धार्मिक आस्था, भक्ति संगीत और झूला उत्सव के इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *