Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » AKP डिग्री कॉलेज में NSS शिविर का तीसरा दिन: छात्राओं ने की सफाई, ‘बेटी बचाओ’ पर रंगोली, महिला सशक्तिकरण पर विशेष व्याख्यान
उत्तर प्रदेश

AKP डिग्री कॉलेज में NSS शिविर का तीसरा दिन: छात्राओं ने की सफाई, ‘बेटी बचाओ’ पर रंगोली, महिला सशक्तिकरण पर विशेष व्याख्यान

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 20 Feb 2026• अपडेट 20 Feb 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
AKP Degree College की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वितीय इकाई के विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक सेवा और जागरूकता कार्यक्रमों…

AKP Degree College की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वितीय इकाई के विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक सेवा और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

शिविर के तीसरे दिन सभी स्वयंसेविकाएं सिविल स्थल पर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत और आवाहन गीत के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ।

स्वयंसेविका हिमशिखा और खुशबू ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आकर्षक रंगोली बनाकर महिला शिक्षा का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्राओं ने भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली, वहीं अन्य स्वयंसेविकाओं ने प्राथमिक विद्यालय में जाकर शिक्षण कार्य किया। इससे छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और मजबूत हुई।

तृतीय सत्र में वन स्टॉप सेंटर से महिला कल्याण विभाग की रूबी सिरोही, नेहा सोलंकी (काउंसलर), गीतांजलि (जेंडर स्पेशलिस्ट) और पिंकी बढ़ाना उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

आपके लिए संबंधित खबरें

रूबी सिरोही ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं आगे आना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वन स्टॉप सेंटर सहायता के लिए सदैव तैयार है। यदि किसी बालिका के साथ अनहोनी होती है तो सेंटर पर उसकी काउंसलिंग और कानूनी सहायता की जाती है।

उन्होंने विधवा महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल विकास योजना, सुमंगला कन्या योजना और वृद्धा पेंशन योजना के बारे में भी जानकारी दी। महिला कल्याण विभाग का हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा वन स्टॉप सेंटर का टोल फ्री नंबर 181 है, जिस पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।

साथ ही जानकारी दी गई कि 22 फरवरी 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। भोजन के पश्चात सभी स्वयंसेविकाओं ने खेल गतिविधियों में भाग लिया और अंत में शिविर समाप्ति की घोषणा की गई।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *