Skip to content
Sunday, 15 November 2026|India
15 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
वैशाली में छठ के दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट से कई परिवारों की जिंदगीभर की कमाई जलकर राख•PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनजातीय गौरव दिवस में, अमित शाह पुणे दौरे पर, योगी 25 लाख टैबलेट वितरण शुरू•खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर की महिला सहकर्मी पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली•मुंबई में आतंकी साजिश का खुलासा: 21 वर्षीय यश सिंह को गिरफ्तार, छाबड़ हाउस की रेकी की जानकारी जुटाई•कोटा की मधुर डेयरी में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी भीषण आग, कर्मचारी लेखराज की जिंदा जलकर मौत•सुबेदारगंज स्टेशन पर RPF कांस्टेबल ने चलती ट्रेन में फिसली महिला को बचाया•पंजाब में तीर्थ यात्रा की दो बसों में भीषण टक्कर, 4 की मौत और 30 से अधिक घायल•भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर अंडर‑19 एशिया कप का खिताब जीतावैशाली में छठ के दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट से कई परिवारों की जिंदगीभर की कमाई जलकर राख•PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनजातीय गौरव दिवस में, अमित शाह पुणे दौरे पर, योगी 25 लाख टैबलेट वितरण शुरू•खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर की महिला सहकर्मी पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली•मुंबई में आतंकी साजिश का खुलासा: 21 वर्षीय यश सिंह को गिरफ्तार, छाबड़ हाउस की रेकी की जानकारी जुटाई•कोटा की मधुर डेयरी में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी भीषण आग, कर्मचारी लेखराज की जिंदा जलकर मौत•सुबेदारगंज स्टेशन पर RPF कांस्टेबल ने चलती ट्रेन में फिसली महिला को बचाया•पंजाब में तीर्थ यात्रा की दो बसों में भीषण टक्कर, 4 की मौत और 30 से अधिक घायल•भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर अंडर‑19 एशिया कप का खिताब जीता
विज्ञापन
Home » खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार
Breaking News

खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Nov 2026• अपडेट 14 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
​खुर्जा: नगर के नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग स्थित स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लैब के रिसेप्शन पर…

​खुर्जा:

नगर के नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग स्थित स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लैब के रिसेप्शन पर कार्य कर रही एक युवती पर उसी लैब के साथी कर्मचारी ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

​दो साल से एक्स-रे हेल्पर है आरोपी

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती महक (पुत्री यादराम) पिछले करीब 6 महीनों से स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत है। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे, लखावटी निवासी असद (पुत्र ताहिर) लैब पर पहुंचा। असद पिछले दो वर्षों से इसी लैब पर एक्स-रे हेल्पर के तौर पर काम कर रहा है।

​बताया जा रहा है कि आरोपी असद ने नाइट शिफ्ट में काम किया था और इसके बाद वह दिन में लैब पर आया था। किसी बात को लेकर उपजे विवाद के चलते उसने अचानक रिसेप्शन पर बैठी महक पर चाकू से कई बार ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस अचानक हुए हमले से लैब के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आपके लिए संबंधित खबरें

​हायर सेंटर रेफर, आरोपी फरार

​हमले में रिसेप्शनिस्ट महक गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी असद मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल युवती को खुर्जा के श्री सूरजमल जटिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

​पुलिस जांच में जुटी

​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लैब के अंदर तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *