Skip to content
Saturday, 14 November 2026|India
14 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार•चंद्रपुर में बाघिन और चार शावकों का अनोखा दृश्य, वीडियो वायरल•बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने आत्महत्या की, परिवार ने बताया डिप्रेशन का कारण•नाशिक रोड स्टेशन पर RPF ने अमृत भारत एक्सप्रेस में डेढ़ करोड़ नकदी जब्त की•यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में भीषण आग, 40 यात्रियों को बचाया गया•RAF लेकेनहीथ पर अनधिकृत ड्रोन गतिविधि: सुरक्षा कार्रवाई और उसके बाद की स्थिति•अंडर-19 एशिया कप का खिताबी मुकाबला आज: भारत बनाम पाकिस्तान, साथ ही नेहरू जयंती और बाल दिवस•यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, 40 यात्रियों की जान बचीखुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार•चंद्रपुर में बाघिन और चार शावकों का अनोखा दृश्य, वीडियो वायरल•बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने आत्महत्या की, परिवार ने बताया डिप्रेशन का कारण•नाशिक रोड स्टेशन पर RPF ने अमृत भारत एक्सप्रेस में डेढ़ करोड़ नकदी जब्त की•यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में भीषण आग, 40 यात्रियों को बचाया गया•RAF लेकेनहीथ पर अनधिकृत ड्रोन गतिविधि: सुरक्षा कार्रवाई और उसके बाद की स्थिति•अंडर-19 एशिया कप का खिताबी मुकाबला आज: भारत बनाम पाकिस्तान, साथ ही नेहरू जयंती और बाल दिवस•यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, 40 यात्रियों की जान बची
विज्ञापन
Home » खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार
Breaking News

खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Nov 2026• अपडेट 14 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
​खुर्जा: नगर के नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग स्थित स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लैब के रिसेप्शन पर…

​खुर्जा:

नगर के नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग स्थित स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लैब के रिसेप्शन पर कार्य कर रही एक युवती पर उसी लैब के साथी कर्मचारी ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

​दो साल से एक्स-रे हेल्पर है आरोपी

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती महक (पुत्री यादराम) पिछले करीब 6 महीनों से स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत है। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे, लखावटी निवासी असद (पुत्र ताहिर) लैब पर पहुंचा। असद पिछले दो वर्षों से इसी लैब पर एक्स-रे हेल्पर के तौर पर काम कर रहा है।

​बताया जा रहा है कि आरोपी असद ने नाइट शिफ्ट में काम किया था और इसके बाद वह दिन में लैब पर आया था। किसी बात को लेकर उपजे विवाद के चलते उसने अचानक रिसेप्शन पर बैठी महक पर चाकू से कई बार ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस अचानक हुए हमले से लैब के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आपके लिए संबंधित खबरें

​हायर सेंटर रेफर, आरोपी फरार

​हमले में रिसेप्शनिस्ट महक गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी असद मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल युवती को खुर्जा के श्री सूरजमल जटिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

​पुलिस जांच में जुटी

​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लैब के अंदर तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *