खुर्जा: मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक क्षेत्र से लगातार दूसरी बार MLC बनने पर श्रीचंद शर्मा का भाजपा नेत्री रंजना सिंह गौतम ने किया भव्य स्वागत
1 मिनट में पढ़ें

खुर्जा (बुलंदशहर): मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधान परिषद सदस्य (MLC) के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आज श्रीचंद शर्मा का खुर्जा आगमन हुआ। उनके नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर स्थानीय वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, खुर्जा परिसर में एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्री रंजना सिंह गौतम ने श्रीचंद शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए रंजना सिंह गौतम ने कहा कि श्रीचंद शर्मा की यह लगातार दूसरी ऐतिहासिक जीत शिक्षकों और क्षेत्र की जनता के उन पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकास होता रहेगा।
वहीं, एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षकों के सम्मान और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर महाविद्यालय के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
0