Skip to content
Tuesday, 27 October 2026|India
27 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
खुर्जा के होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: राष्ट्रीय बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने oyo कर्मचारी समेत कई को किया गिरफ्तार•सुप्रीम कोर्ट में ईसीआई के हलफनामे और इंडिया ब्लॉक के ज्ञानेश कुमार को हटाने की याचिकाओं पर आज सुनवाई•कोयला खदान में फंसी लिफ्ट से 12 मजदूरों को 12 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू•पंजाब विधानसभा के आखिरी दिन AAP‑कांग्रेस के बीच हंगामा, सुखपाल खैरा के निलंबन पर तीखी टकराव•एयर इंडिया ने चक्रवात अर्नब के कारण विशाखापत्तनम‑विजयवाड़ा की उड़ानों पर एडवाइजरी जारी की•गुवाहाटी के होटल बिलास इन में अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत•लखनऊ में फॉर्मेलिन टैंकर पलटा, 2 किमी तक आँखों में जलन, किसान पथ बंद•प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन कियाखुर्जा के होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: राष्ट्रीय बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने oyo कर्मचारी समेत कई को किया गिरफ्तार•सुप्रीम कोर्ट में ईसीआई के हलफनामे और इंडिया ब्लॉक के ज्ञानेश कुमार को हटाने की याचिकाओं पर आज सुनवाई•कोयला खदान में फंसी लिफ्ट से 12 मजदूरों को 12 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू•पंजाब विधानसभा के आखिरी दिन AAP‑कांग्रेस के बीच हंगामा, सुखपाल खैरा के निलंबन पर तीखी टकराव•एयर इंडिया ने चक्रवात अर्नब के कारण विशाखापत्तनम‑विजयवाड़ा की उड़ानों पर एडवाइजरी जारी की•गुवाहाटी के होटल बिलास इन में अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत•लखनऊ में फॉर्मेलिन टैंकर पलटा, 2 किमी तक आँखों में जलन, किसान पथ बंद•प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन किया
विज्ञापन
Home » खुर्जा के होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: राष्ट्रीय बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने oyo कर्मचारी समेत कई को किया गिरफ्तार
Breaking News

खुर्जा के होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: राष्ट्रीय बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने oyo कर्मचारी समेत कई को किया गिरफ्तार

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 27 Oct 2026• अपडेट 27 Oct 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा के होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: राष्ट्रीय बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने oyo कर्मचारी समेत कई को…

खुर्जा के होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: राष्ट्रीय बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने oyo कर्मचारी समेत कई को किया गिरफ्तार

​खुर्जा,

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहासू रोड स्थित प्रेम नर्सरी के पास संचालित oyo होटल हॉलीडे इन’ में लंबे समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल कर्मचारिय कुलदीप समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

​फर्जी आधार कार्ड और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद

आपके लिए संबंधित खबरें

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुर्जा क्षेत्र के होटलों में अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी कड़ी में, होटल में देह व्यापार की पुख्ता सूचना पाकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। होटल के कमरों की तलाशी के दौरान जब कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू युवती को एक मुस्लिम युवक के साथ और एक कॉलेज छात्रा को दूसरे युवक के साथ देखा, तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने होटल परिसर में जमकर हंगामा किया।

​हंगामा बढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए होटल से एक हिंदू युवती, एक मुस्लिम युवक और एक कॉलेज छात्रा समेत संबंधित युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने होटल से भारी मात्रा में [आधार कार्ड्स आपत्तिजनक सामग्रियां, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (DVR) और होटल का कमरा रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया है।

​संचालक बिना पहचान पत्र के उपलब्ध कराता था फर्जी दस्तावेज

​प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि होटल कर्म चारी कुलदीप बिना किसी वैध पहचान पत्र के आने वाले ग्राहकों को अवैध गतिविधियों के लिए कमरे उपलब्ध कराता था। इतना ही नहीं, आवश्यकता पड़ने पर ग्राहकों को [फर्जी आधार कार्ड] भी मुहैया कराए जाते थे। पुलिस ने होटल कर्मचारी कुलदीप को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

​पूर्व में भी हो चुका है हंगामा, संगठन ने की सील करने की मांग

​स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस होटल में काफी लंबे समय से यह अवैध धंधा संचालित हो रहा था। इससे पहले भी इसी होटल में देह व्यापार को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा हंगामा किया जा चुका है, बावजूद इसके संचालक की अवैध गतिविधियां धड़ल्ले से जारी थीं।

​घटना के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अवैध कृत्यों को अंजाम देने वाले oyo होटल को तत्काल प्रभाव से सील किया जाए तथा होटल संचालक और उसके स्वामियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *