Skip to content
Wednesday, 18 November 2026|India
18 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
खुर्जा के ए.के.पी. डिग्री कॉलेज में कौशल विकास का शुभारंभ: छात्राओं को मिला कुकरी, बेकरी और सिलाई का प्रशिक्षण•अमेरिका की NSA पर साइबर अटैक? ट्रम्प ने कहा ‘All is fine’•योगी सरकार पंचायत चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाएगी, कल कैबिनेट की बैठक•प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की•जम्मू-कश्मीर में कुलगाम मुठभेड़: लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ अहमद भट की मौत•सुप्रीम कोर्ट ने आवारा मवेशियों से हुई मौतों पर चिंता जताई, NHAI को शेल्टर बनाने का सुझाव•बगहा में पिकनिक लौटते युवाओं की कार का टक्कर, 3 की मौत और 3 गंभीर घायल•दिल्ली के ज्वाला नगर में दो मंजिला इमारत की छत गिरने से दो की मौत, कई लोग फंसेखुर्जा के ए.के.पी. डिग्री कॉलेज में कौशल विकास का शुभारंभ: छात्राओं को मिला कुकरी, बेकरी और सिलाई का प्रशिक्षण•अमेरिका की NSA पर साइबर अटैक? ट्रम्प ने कहा ‘All is fine’•योगी सरकार पंचायत चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाएगी, कल कैबिनेट की बैठक•प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की•जम्मू-कश्मीर में कुलगाम मुठभेड़: लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ अहमद भट की मौत•सुप्रीम कोर्ट ने आवारा मवेशियों से हुई मौतों पर चिंता जताई, NHAI को शेल्टर बनाने का सुझाव•बगहा में पिकनिक लौटते युवाओं की कार का टक्कर, 3 की मौत और 3 गंभीर घायल•दिल्ली के ज्वाला नगर में दो मंजिला इमारत की छत गिरने से दो की मौत, कई लोग फंसे
विज्ञापन
Home » खुर्जा के ए.के.पी. डिग्री कॉलेज में कौशल विकास का शुभारंभ: छात्राओं को मिला कुकरी, बेकरी और सिलाई का प्रशिक्षण
Breaking News

खुर्जा के ए.के.पी. डिग्री कॉलेज में कौशल विकास का शुभारंभ: छात्राओं को मिला कुकरी, बेकरी और सिलाई का प्रशिक्षण

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Nov 2026• अपडेट 18 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा: छात्राओं को शिक्षा के साथ कौशल, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में ए.के.पी. डिग्री कॉलेज, खुर्जा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया…

खुर्जा:

छात्राओं को शिक्षा के साथ कौशल, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में ए.के.पी. डिग्री कॉलेज, खुर्जा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महाविद्यालय में कुकरी, बेकरी एवं ऑटोमेटिक उषा सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह, राजकीय फल संरक्षण केंद्र बुलंदशहर से आए श्री प्रवीण, उषा सिलाई मशीन कंपनी के श्री विकास भारद्वाज, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष श्री डी.सी. गुप्ता तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

​शिक्षा के साथ हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

​कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती नीलू सिंह ने बताया कि छात्राओं को रोजगारपरक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से कुकरी, बेकरी तथा ऑटोमेटिक सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यशालाएं शुरू की गई हैं।

आपके लिए संबंधित खबरें

​इस अवसर पर खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्राचार्या प्रो. डिंपल विज के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं।

​आधुनिक सिलाई मशीन से खुलेंगे स्वरोजगार के नए रास्ते

​विशिष्ट अतिथि श्री विकास भारद्वाज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ कौशलयुक्त होना भी अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कौशल विकास को विशेष महत्व दिया जा रहा है और नई शिक्षा नीति में भी कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।

​वहीं श्री डी.सी. गुप्ता ने कहा कि आज बेटियां केवल नौकरी पाने वाली ही नहीं, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाली भी बनें। व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राएं अपना व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

​ऑटोमेटिक मशीन से तैयार होगी आकर्षक एंब्रॉयडरी

​महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने बताया कि ऑटोमेटिक उषा सिलाई मशीन में प्रोग्राम के माध्यम से बहुत कम समय में मनचाही डिजाइन की आकर्षक एंब्रॉयडरी तैयार की जा सकती है।

​कार्यक्रम के दौरान इसी आधुनिक मशीन से तैयार की गई सुंदर एंब्रॉयडरी खुर्जा विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह को सप्रेम भेंट की गई। प्राचार्या ने बताया कि इस मशीन के माध्यम से कम समय और कम लागत में पटके, बैज एवं अन्य आकर्षक उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे, जिससे छात्राओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

​छात्राओं को मिले प्रमाणपत्र और पुरस्कार

​कार्यक्रम के दौरान पूर्व में आयोजित सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटीशियन कोर्स पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। वहीं ‘वेस्ट टू वेल्थ’ (कचरे से कंचन) प्रतियोगिता में विजेता रहीं छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

​प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनाना है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *