Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंगहोर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग
विज्ञापन
Home » IndiGo में अव्यवस्था: CEO के बाद चेयरमैन ने भी मांगी माफी, बोले– “हम जिम्मेदार हैं”
Breaking News

IndiGo में अव्यवस्था: CEO के बाद चेयरमैन ने भी मांगी माफी, बोले– “हम जिम्मेदार हैं”

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Dec 2025• अपडेट 11 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
दिल्ली में इंडिगो एयरलाइंस की बड़ी अव्यवस्था के बाद अब चेयरमैन विक्रम मेहता ने भी यात्रियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। CEO…

दिल्ली में इंडिगो एयरलाइंस की बड़ी अव्यवस्था के बाद अब चेयरमैन विक्रम मेहता ने भी यात्रियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। CEO द्वारा माफी मांगने के एक दिन बाद चेयरमैन का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के लिए कंपनी पूरी तरह जिम्मेदार है।

👉 चेयरमैन विक्रम मेहता का बयान

चेयरमैन ने कहा:

“अव्यवस्था के लिए हम यात्रियों से माफी मांगते हैं। कई उड़ानें रद्द हुईं, इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए थी।”

उन्होंने स्वीकार किया कि बीते दिनों इंडिगो के ऑपरेशंस में आई गड़बड़ी से यात्रियों को बहुत असुविधा हुई और कंपनी इस पर काम कर रही है ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

आपके लिए संबंधित खबरें

👉 क्यों हुई अव्यवस्था?

हाल ही में इंडिगो को:

एक साथ कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं

कई एयरपोर्ट्स पर लंबी लाइनें और क्लियरेंस में देरी देखी गई

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर कंपनी की खराब मैनेजमेंट को लेकर शिकायतें कीं

यही स्थिति कंपनी के लिए बड़ा संकट बन गई।

👉 CEO ने भी पहले मांग ली थी माफी

इसी सप्ताह इंडिगो के CEO ने भी उड़ानों की रद्दीकरण और अव्यवस्था के लिए यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा था कि कंपनी अपने ऑपरेशंस में सुधार करने के लिए त्वरित कदम उठा रही है।

👉 यात्रियों को क्या मिलेगा राहत?

इंडिगो ने कहा है कि:

प्रभावित यात्रियों को रीबुकिंग की सुविधा

जरूरत पड़ने पर रिफंड दिया जाएगा

ऑपरेशनल सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है

कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ दिनों में स्थिति को सामान्य करना है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *