Skip to content
Sunday, 29 November 2026|India
29 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
पौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया•बारामूला में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मदुरै में CRPF ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा संभाली, दीपाथून पर दीया जलाने की अनुमति•परिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखापौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया•बारामूला में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मदुरै में CRPF ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा संभाली, दीपाथून पर दीया जलाने की अनुमति•परिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखा
विज्ञापन
Home » PM मोदी-ट्रंप बातचीत के बाद भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ में बड़ी कटौती
Breaking News

PM मोदी-ट्रंप बातचीत के बाद भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ में बड़ी कटौती

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 03 Feb 2026• अपडेट 03 Feb 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
दिल्ली:भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच हुई…

दिल्ली:भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच हुई बातचीत के बाद एक अहम व्यापारिक सहमति बनी है। इस समझौते के तहत अमेरिका अब भारतीय उत्पादों पर लगने वाला जवाबी शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत में बने उत्पादों (Make in India) को अब अमेरिकी बाजार में कम टैरिफ का लाभ मिलेगा, जिससे भारतीय निर्यातकों और उद्योग जगत को सीधा फायदा होगा। पीएम मोदी ने इसे 1.4 अरब भारतीयों के लिए एक सकारात्मक और ऐतिहासिक फैसला बताया।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जब दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और लोकतंत्र साथ काम करते हैं, तो इससे आपसी सहयोग के नए अवसर खुलते हैं। उन्होंने वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

विशेषज्ञों के अनुसार, टैरिफ में यह कटौती भारत-अमेरिका व्यापार, मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट सेक्टर, और Make in India अभियान को नई गति दे सकती है। इससे टेक्सटाइल, फार्मा, ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में तेजी आने की संभावना है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *